Stay Aware of Online Shopping Fraud : अमेजन और फ्लिपकार्ट की सेल शुरू हो चुकी हैं. लेकिन इस दौरान फ्रॉड और स्कैम के मामले भी सबसे ज्यादा सामने आते हैं,
Online Shopping Fraud: अमेजन और फ्लिपकार्ट की सेल शुरू हो चुकी हैं, इन सेल में आपको लगभग सभी कैटगरी के प्रोडक्ट्स पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है. लेकिन इस दौरान फ्रॉड और स्कैम के मामले भी सबसे ज्यादा सामने आते हैं. कहीं आप भी ठगी का शिकार ना हो जाएं इसके लिए शॉपिंग के दैरान इन बातों का ध्यान रखें. ऐसे में आपको भी ऑनलाइन शॉपिंग करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है.
Stay Aware of Online Shopping Fraud

विश्वसनीय साइट से करे शॉपिंग
आजकल सोशल मीडिया में शॉपिंग के अनेक प्लेटफार्म मौजूद है. जो ऑनलाइन शॉपिंग में भारी छूट देते है.ऐसे में साइबर ठगी से बचने के लिए जानी-पहचानी और विश्वसनीय वेब साइट ही शॉपिंग करे. अनजान वेबसाइट से शॉपिंग करने से आपका अकाउंट हैक होने का डर बना रहता है. जिससे आप साइबर ठगी का शिकार भी हो सकते हैं
URL और Site की करें जांच

किसी भी वेबसाइट पर विजिट करने से पहले उसके URL को चेक करें. हमेशा “https” से शुरू होने वाले वेबसाइट पर क्लिक करें. वेबसाइट के डोमेन नेम जैसे .in .com पर भी ध्यान देना चाहिए. सोशल मीडिया या थर्ड पार्टी की तरफ से शेयर की जाने वाले शॉपिंग वेबसाइट पर क्लिक करने से पहले ध्यान देना चाहिए, क्योंकि यह एक फेक वेबसाइट और URL हो सकता है, जो आपके पर्सनल जानकारी चोरी कर सकता है.
EMI पर खरीदारी करने से पहले दें ध्यान
अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग कर रहे हैं, और पेमेंट के लिए EMI ऑप्शन चुन रहे हैं, तो आपको कुछ खास बातों पर ध्यान देना चाहिए. वरना आपको नुकसान उठाना पड़ सकता हैं. EMI पर ब्याज देना होता है. ऐसे में नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन चुनना चाहिए.
रिटर्न पॉलिसी

अगर आप कोई सामान ऑनलाइन खरीद रहे हैं, तो रिटर्न पॉलिसी के बारे में जरूर चेक कर लें. वरना अगर आपको प्रोडक्ट खरीदने के बाद पसंद नहीं आता है, तो उसे वापस करके पैसे रिटर्न मंगाए जा सकें.
डिफेक्टिव प्रोडाक्ट न खरीदें
आजकल फ्लिपकार्ट, अमेजन कंपनिय़ा प्रोडक्ट को रीसिव करने से पहले ओपन बॉक्स डिलीवरी की सुविधा देती है शॉपिंग के दौरान अगर आपको डिफेक्टिव प्रोडाक्ट डीलिवर हो तब आप डिलीवरी मैन को प्रोडाक्ट उस समय ही वापस कर दे.
About Author:
NewsJagran Technology Desk ऑनलाइन सेफ्टी, साइबर फ्रॉड अवेयरनेस और डिजिटल उपभोक्ता सुरक्षा से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण और जागरूकता-आधारित कंटेंट प्रकाशित करता है।
Website: https://newsjagran.in
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


