Shoaib Malik Weds Sana Javed: शोएब की तीसरी शादी पर सानिया मिर्जा के पिता का रिएक्शन सामने आया है.Shoaib Malik ने पाकिस्तानी अभिनेत्री Sana Javed से शादी कर ली है. Sania Mirza और Shoaib Malik पिछले कुछ महीनों से एक दूसरे के साथ नहीं दिखे थे.
पाकिस्तानी क्रिकेटर Shoaib Malik ने फिर से शादी कर ली है. Shoaib ने पाकिस्तानी अभिनेत्री Sana Javed को अपना नया जीवनसाथी चुना है. शोएब मलिक ने निकाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं. शोएब-सना ने एक निजी समारोह में निकाह किया. सानिया मिर्जा और उनके पति शोएब मलिक के बीच पिछले कुछ दिनों से तलाक को लेकर कई अफवाहें सामने आई थीं.
अब शोएब मलिक की तीसरी शादी से अफवाहों पर विराम लग गया है. शोएब मलिक की तीसरी शादी पर सानिया मिर्जा के पिता का रिएक्शन सामने आया है. सानिया के पिता इमरान मिर्जा ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि यह एक ‘खुला’ था.’ इमरान मिर्जा का ये रिएक्शन वायरल हो रहा है.
Shoaib Malik Weds Sana Javed: क्या होता है खुला?
तलाक और खुला में ज्यादा अंतर नहीं है. अलग होने का फैसला जब औरत लेती है तो उसे खुला कहते हैं. यही फैसला जब मर्द की तरफ से आए तो उसे तलाक कहते हैं. तलाक के बाद भी लगातार तीन महीनों तक औरत शौहर के घर में रहती है. कुरान और हदीस में भी इसका जिक्र है. सानिया के पिता के बयान से साफ है कि सानिया की ओर से ही अलग होने का फैसला लिया गया था.
शोएब ने सोशल मीडिया पर अपनी नई पत्नी के साथ तस्वीरें डाली हैं. सानिया मिर्जा और शोएब मलिक पिछले कुछ महीनों से एक दूसरे के साथ में नहीं दिखे थे. इस वजह से कई बार उनकी रिलेशनशिप को लेकर अफवाहें सामने आई थीं. शोएब और सानिया का पांच साल का एक बेटा भी है जो सानिया के साथ रहता है.


शोएब अब भी प्रोफेशनल क्रिकेट में एक्टिव हैं, वहीं सानिया ने पिछले साल टेनिस से संन्यास ले लिया था. शोएब मलिक और सानिया की शादी 12 अप्रैल 2010 को एक पारंपरिक समारोह में हुई थी. यह विवाह हैदराबाद में हुआ था. शादी के 8 साल बाद यानी 2018 में उनके बेटे इजहान मिर्जा मलिक का जन्म हुआ था.
सानिया मिर्जा ने अपना आखिरी ग्रैंड स्लैम 2016 में ऑस्ट्रेलियन ओपन का महिला डबल्स खिताब जीतकर हासिल किया था. सानिया मिर्जा ग्रैंड डबल्स में छह बार चैम्पियन रह चुकी हैं. सानिया ने डबल्स में जो छह ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं, उसमें तीन मिक्स्ड डबल्स और इतने ही वूमेन्स डबल्स खिताब शामिल रहे.
Shoaib Malik Weds Sana Javed: कौन हैं सना जावेद?

Shoaib Malik Weds Sana Javed: शोएब मलिक की दुल्हनिया सना जावेद का शुमार पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्रियों में होता है. सना जावेद ने 2012 में सीरील शहर-इ-जात के जरिए पर्दे पर डेब्यू किया. बाद में वह कई सीरियल्स में नजर आईं. टेलीविजन सीरीज ‘खानी’ में लीड रोल निभाने के बाद सना को पहचान मिली. सना जावेद को सामाजिक नाटक रुसवाई और डंक के लिए प्रशंसा मिल चुकी है. इसके अलावा वो कई म्यूजिक वीडियो में भी दिख चुकी हैं.
आज के ताजा रेट्स और मार्केट अपडेट
यदि आप निवेशक हैं या रोजमर्रा के खर्चों पर नजर रखते हैं, तो नीचे दिए गए लेटेस्ट रेट्स और बाजार से जुड़े अपडेट जरूर देखें। यहां आपको कमोडिटी, ईंधन, करेंसी और IPO बाजार की महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।
आपके लिए क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट?
सोना और चांदी निवेश तथा ज्वेलरी बाजार का प्रमुख आधार हैं। पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके मासिक बजट को प्रभावित करती हैं। कच्चे तेल की चाल वैश्विक बाजार की दिशा तय करती है, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात, निर्यात और निवेश पर असर डालती है। वहीं IPO GMP निवेशकों को किसी नए IPO की संभावित लिस्टिंग पर शुरुआती संकेत देता है।
लेटेस्ट अपडेट, बाजार विश्लेषण और रोजाना बदलने वाले रेट्स की जानकारी के लिए ऊपर दिए गए संबंधित पेज जरूर देखें।


