Riteish Deshmukh Reached Ayodhya With Wife Genelia : एक्टर रितेश देशमुख, पत्नी जेनेलिया और अपने दोनों बेटों के साथ हाल ही में अयोध्या पहुंचे और रामलला के दर्शन किए थे. रितेश देशमुख और उनकी फैमिली की अयोध्या राम मंदिर से कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
Riteish Deshmukh Reached Ayodhya With Wife Genelia

Riteish Deshmukh Reached Ayodhya With Wife Genelia : एक्टर और फिल्ममेकर रितेश देशमुख ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है. तस्वीर में एक तरफ वह परिवार के साथ हाथ जोड़े दिखाई दे रहे हैं, तो दूसरी तरफ रामलला की झलक देखने को मिल रही है. रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) हाल ही में पत्नी जेनेलिया और दोनों बेटों के साथ अयोध्या पहुंचे थे. जहां एक्टर ने परिवार के साथ राम मंदिर में रामलला के दर्शन किए. रितेश देशमुख की अयोध्या राम मंदिर दर्शन की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.
राम मंदिर से सामने आईं रितेश-जेनेलिया की फोटोज

रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh Ayodhya) ने इंस्टाग्राम पर राममंदिर दर्शन की फोटो के साथ एक कैप्शन भी शेयर किया है. रितेश ने लिखा- मंत्रों से बढ़कर तेरा नाम- जय श्रीराम!!! रामलला के दर्शन करके ब्लेस्ड हैं. एक्टर के अलावा न्यूज एजेंसी ANI ने भी एक्टर और उनकी पत्नी जेनेलिया (Genelia Deshmukh) की कुछ तस्वीरें राम मंदिर से शेयर की हैं.

रितेश देशमुख 19 अप्रैल को क्रिकेट मैच देखने के लिए लखनऊ गए थे, इसी दौरान एक्टर फैमिली के साथ अयोध्या पहुंच और रामलला के दर्शन किए. फोटोज में रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख, राम मंदिर के पुजारी से मुलाकात करते दिखाई दे रहे हैं. पुजारी जी ने रितेश और जेनेलिया को भेंट देकर उनका स्वागत किया. पीले कुर्ते में रितेश और सफेद सूट में जेनेलिया की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.
रितेश देशमुख की फिल्में

‘हाउसफुल 5’ और ‘मस्ती 4’ के अलावा रितेश देशमुख के ‘रेड 2’ में भी शामिल होने की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh Movies) के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर आखिरी बार पत्नी जेनेलिया के साथ फिल्म ‘वेड’ में दिखाई दिए थे. रिपोर्ट्स की मानें तो, वेड के बाद रितेश देशमुख ‘हाउसफुल’ फ्रेंचाइजी की पांचवी किस्त और ‘मस्ती’ की चौथी किस्त में जल्द ही दिखाई दे सकते हैं.
Newsjagran आशा करता हैं कि इस आर्टिकल से आपको Riteish Deshmukh Reached Ayodhya With Wife Genelia के बारे में जानकारी मिल गई होगी, इसे अपने बाकी के दोस्तो के साथ भी शेयर करें ताकि उन्हें भी Riteish Deshmukh Reached Ayodhya With Wife Genelia आर्टिकल के बारे में पता चल सके
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट
ताजा बाजार भाव, कमोडिटी रेट्स और IPO GMP अपडेट जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
नोट: सभी रेट्स और बाजार से जुड़ी जानकारी नियमित रूप से अपडेट की जाती है। निवेश या खरीदारी का फैसला लेने से पहले ताजा भाव जरूर चेक करें।


