Rasna Jumpin: इंस्टेंट बेवरेज बनाने वाली रसना ने तेजी से बढ़ते रेडी-टू-ड्रिंक (RTD) मार्केट में अपनी मौजूदगी मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने अपने लोकप्रिय फ्रूट बेवरेज Jumpin को अब 1-लीटर फैमिली पैक में लॉन्च किया है। यह नया पैक पूरे देश में एक साथ बाजार में उतारा गया है और परिवारों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
RTD बाजार में बढ़ती मांग को भुनाने की तैयारी
भारत में रेडी-टू-ड्रिंक बेवरेज की मांग लगातार बढ़ रही है। इसी ट्रेंड को देखते हुए रसना ने अपने Jumpin पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। अब तक यह ड्रिंक 125 मिलीलीटर और 200 मिलीलीटर के छोटे पैक्स में उपलब्ध थी, लेकिन अब कंपनी ने पहली बार इसे 1-लीटर फैमिली पैक में पेश किया है।
कंपनी का मानना है कि बड़े पैक की बढ़ती मांग को देखते हुए यह लॉन्च ग्राहकों के लिए अधिक सुविधाजनक और किफायती विकल्प साबित होगा।
टैट्रा पैक कार्टन में मिलेगा नया Jumpin
रसना के ग्रुप चेयरमैन पिरुज खंबाटा ने कहा कि देशभर में RTD बेवरेज की मांग तेजी से बढ़ रही है। उपभोक्ताओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने अधिक फ्रूट कंटेंट, 10 विटामिन और मिनरल्स से भरपूर Jumpin को 1-लीटर फैमिली पैक में लॉन्च करने का फैसला किया है।
उन्होंने बताया कि यह नया पैक टैट्रा पैक कार्टन में उपलब्ध होगा, जिसे ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत भारत में ही तैयार किया गया है। इससे बेहतर पैकेजिंग, लंबे समय तक गुणवत्ता बनाए रखने और आसान उपयोग का फायदा मिलेगा।
दो खास उपभोक्ता वर्गों को ध्यान में रखकर तैयार
कंपनी के अनुसार, नए Jumpin फैमिली पैक को दो प्रमुख ग्राहक वर्गों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
- ऐसे माता-पिता जो अपने बच्चों के लिए पोषक और सुविधाजनक फ्रूट बेवरेज चाहते हैं।
- शहरी उपभोक्ता, जो विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर हाइड्रेशन ड्रिंक की तलाश में रहते हैं।
कंपनी का कहना है कि यह उत्पाद स्वाद और पोषण दोनों का संतुलित विकल्प प्रदान करेगा।
60 देशों में मौजूद है रसना
रसना भारत की प्रमुख एफएमसीजी कंपनियों में शामिल है और उसके उत्पाद दुनिया के 60 देशों में उपलब्ध हैं। कंपनी के पास देशभर में 12 मैन्युफैक्चरिंग प्लांट, 26 डिपो, 200 सुपर स्टॉकिस्ट और 5,000 स्टॉकिस्ट का मजबूत नेटवर्क है।
कंपनी का दावा है कि उसके उत्पाद वर्तमान में भारत के 18 लाख (1.8 मिलियन) से अधिक रिटेल आउटलेट्स तक पहुंच रहे हैं, जिससे उसकी बाजार में मजबूत पकड़ बनी हुई है।
लेटेस्ट रेट्स और बाजार अपडेट्स के लिए NewsJagran पर आज का सोने का भाव, चांदी का भाव, पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, LPG, CNG और PNG की कीमतें, कच्चे तेल (Crude Oil) का भाव, डॉलर-रुपया एक्सचेंज रेट और IPO GMP Today की लाइव जानकारी देखें।


