Rakul-Jacky In SiddhiVinayak: Rakul Preet Singh and Jackky Bhagnani Love Story बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह जल्द ही ब्वॉयफ्रेंड जैकी भगनानी के साथ शादी करने वाली हैं। जैकी और रकुल की शादी की रस्में भी शुरू हो गई हैं। चार साल पहले कैसे उनकी मुलाकात हुई और कैसे दोस्त से लव बर्ड्स बने जानिए होने वाले दूल्हा-दुल्हन की प्रेम कहानी के बारे में।
Jackky Bhagnani and Rakul Preet Singh Wedding: रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी आखिरकार अपने रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ाने जा रहे हैं। चार दिनों में दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे और गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड से पति-पत्नी के रूप में जिंदगी का लुत्फ उठाएंगे।

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने एक-दूसरे को करीब 4 सालों तक डेट किया है और उनकी शादी की खबरें जब से सामने आई हैं, उनके चाहने वाले बहुत खुश हैं। अखंड पाठ और ढोल नाइट के बाद अब रकुल और जैकी ने शादी से पहले बप्पा के दर्शन करने पहुंचे हैं।
Rakul-Jacky In SiddhiVinayak
रकुल और जैकी ने लिया बप्पा का आशीर्वाद
होने वाली दुल्हन रकुल प्रीत सिंह शादी से पहले दूल्हेराजा जैकी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंचीं। शनिवार को दूल्हा-दुल्हन एक साथ बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए सिद्धिविनायक मंदिर गए। इस दौरान जैकी के हाथ में एक तोहफा भी था।
ब्लश पिंक कलर के शरारा में रकुल प्रीत बहुत खूबसूरत लग रही थीं। एक्ट्रेस के चेहरे पर ब्राइडल ग्लो साफ दिखाई दे रहा था। रकुल ने पोनीटेल के साथ इयररिंग्स पहनी थी और काला चश्मा लगाया था। वहीं, जैकी ग्रीन कुर्ता के साथ ब्लैक पैंट में अपनी लेडी लव के साथ जच रहे थे।

कब सात फेरे लेंगे रकुल और जैकी?

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी की रस्में मुंबई और गोवा दोनों जगह हो रही हैं। 15 फरवरी को रकुल और जैकी की ढोल नाइट सेरेमनी होस्ट की गई थी। जैकी के घर में ग्रीन शरारा पहने पहुंचीं दुल्हन ने अपने लुक से सभी को दीवाना बना दिया था।
ढोल नाइट के बाद गोवा में रकुल और जैकी की शादी की बाकी रस्में होंगी। दोनों की शादी के फंक्शन 19 फरवरी से शुरू हो रहे हैं। 21 फरवरी 2024 को कपल गोवा में धूमधाम से शादी रचाएगा और मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट करेगा।
Newsjagran आशा करता हैं कि इस आर्टिकल से आपको Rakul-Jacky In SiddhiVinayak के बारे में जानकारी मिल गई होगी, इसे अपने बाकी के दोस्तो के साथ भी शेयर करें ताकि उन्हें भी Rakul-Jacky In SiddhiVinayak के बारे में आइडियाज मिल सके
आज के लाइव रेट्स, IPO GMP और मार्केट अपडेट
सोना-चांदी, पेट्रोल-डीजल, गैस, शेयर बाजार, IPO और निवेश से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए नीचे दिए गए अपडेट देखें:
देश-दुनिया के बिजनेस, शेयर बाजार, कमोडिटी, निवेश, बैंकिंग, टैक्स, IPO और अर्थव्यवस्था से जुड़ी हर बड़ी खबर, एक्सपर्ट विश्लेषण और लेटेस्ट अपडेट के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।
सही जानकारी, तेज अपडेट और आसान भाषा में बिजनेस खबरों का भरोसेमंद मंच — NewsJagran।


