If Pet Dog Licks Your Face Do Not Consider It As Love : घर में कुत्ता पाल रखा है और वह बार-बार आकर आपका चेहरा चाटता है तो सावधान हो जाइए. क्योंकि कुत्ते की लार में कई तरह के बैक्टीरिया और वायरस होते हैं, जो हमारी सेहत के लिए हानिकारक हो सकते है.
Pet Dog Licking Face Disease : घर में पेट डॉग के चेहरा चाटने पर ज्यादातर लोग खुश हो जाते हैं. उन्हें अलग ही फील और अटैचमेंट समझ आता है. वे लोग इसे डॉगी का प्यार जताने का तरीका मानते हैं. ऐसा हो भी सकता है लेकिन यह काफी अनहेल्दी भी है. कुत्ते का चाटना आपको बीमार भी बना सकता है. इससे कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं. दरअसल, कुत्ते की लार में कई तरह के बैक्टीरिया और वायरस होते हैं, जो हमारी सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं. इसलिए सावधानी बरतनी चाहिए. यहां जानिए इसके खतरे और बचने के लिए क्या करें…
Pet Dog Licks Your Face Do Not Consider It As Love
कुत्ते का चेहरा चाटना क्यों खतरनाक

1. रेबीज का खतरा
रेबीज (Rabies) बेहद गंभीर और खतरनाक बीमारी है, जो कुत्ते के चाटने से फैल सकती है. हालांकि, देश में इसकी वैक्सीन मौजूद है लेकिन फिर भी इस बीमारी से बचकर रहने की जरूरत है.
2. पाश्चुरेला मल्टीसिडा
यह एक तरह का बैक्टीरिया है, जो कुत्ते की लार में मौजूद होता है. इस बैक्टीरिया की वजह से मेनिनजाइटिस जैसी गंभीर बीमारी भी हो सकती है.
3. स्टैफिलोकोकस
स्टैफिलोकोकस (staphylococcus) भी एक तरह का बैक्टीरिया है, जो कुत्ते की स्किन पर मौजूद होता है. यह बैक्टीरिया घावों को ज्यादा गंभीर बना सकता है.
4. सालमोनेला
यह भी एक तरह का बैक्टीरिया है, जो कुत्ते की पॉटी और लार में पाया जाता है. यह फूड पॉइजनिंग की वजह बन सकता है. सालमोनेला इन्फेक्शन को लेकर अक्सर डॉक्टर्स आगाह करते रहते हैं.
5. कुत्ते के चाटने से अन्य समस्याएं
कुत्ते के चाटने से सिर्फ इंफेक्शन ही नहीं कई अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं.इससे त्वचा में जलन, एलर्जी और खुजली जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. इसके अलावा डॉगी के मुहं में पाए जाने वाले बैक्टीरिया दांतों में प्लाक और टार्टर भी बना सकते हैं, जिससे दांत और मसूड़ों की बीमारियां भी हो सकती हैं.
छोटे बच्चे
बुजुर्ग लोग
इम्यूनोकॉम्प्रोमाइज्ड वाले
खुले घाव जिन्हें लगे हैं
क्या करें, क्या नहीं
1. पेट डॉग को डेली नहलाएं.
2. कुत्ते का दांतों को भी साफ करें.
3. अपने पेट डॉग को वैक्सीन लगवाएं.
4. कुत्ते को चेहरा न चाटने दें.
5. डॉगी के साथ खेलने के बाद हाथ धोएं.
आज के ताजा रेट्स: सोना, चांदी, पेट्रोल-डीजल, LPG, डॉलर-रुपया और IPO GMP अपडेट
आपकी जेब, बचत और निवेश पर असर डालने वाले कई महत्वपूर्ण रेट्स हर दिन बदलते हैं। सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया विनिमय दर और IPO GMP तक, इन सभी अपडेट्स की सही जानकारी आपको बेहतर वित्तीय फैसले लेने में मदद कर सकती है।
आज के प्रमुख रेट्स और मार्केट अपडेट्स
इन रेट्स पर नजर रखना क्यों जरूरी है?
सोना और चांदी निवेश और खरीदारी दोनों के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं। इनके दाम में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर निवेशकों और ग्राहकों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें आपके मासिक बजट, यात्रा खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक बाजार की स्थिति का संकेत देती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई जरूरी वस्तुओं की कीमतों को प्रभावित करती है। इसके अलावा IPO GMP निवेशकों को नए आईपीओ की संभावित लिस्टिंग और बाजार की धारणा का अंदाजा लगाने में मदद करता है।
एक जगह पाएं सभी जरूरी वित्तीय अपडेट्स
यदि आप कमोडिटी मार्केट, ईंधन कीमतों, करेंसी रेट्स और निवेश से जुड़े हर बड़े बदलाव पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से फॉलो करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही और समय पर जानकारी आपको बेहतर निवेश रणनीति बनाने और अपने खर्चों की प्रभावी योजना तैयार करने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स, कमोडिटी प्राइस और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


