Parineeti Chopra Concert: परिणीति चोपड़ा ने फिल्मों के बाद अब सिंगिंग की दुनिया में कदम रखते हुए हाल ही में स्टेज पर अपनी पहली लाइव परफॉर्मेंस दी. जिसकी तस्वीरें शेयर कर अब राघव चड्ढा ने उनपर प्यार लुटाया.
Parineeti Chopra Concert
राघव चड्ढा ने शेयर की परिणीति चोपड़ा के कॉन्सर्ट की तस्वीरें

हाल ही में राघव चड्ढा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर परिणीति चोपड़ा की कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं. तस्वीरों में एक्ट्रेस अपने कॉन्सर्ट में परफॉर्म करती नजर आ रही हैं.

ये तस्वीरें शेयर कर राघव चड्ढा ने ना सिर्फ परिणीति की तारीफ की बल्कि उनपर बेशुमार प्यार भी लुटाया. परी ने पहली लाइव परफॉर्मेंस मुंबई फिल्म फेस्टिवल 2024 में दी है.

राघव चड्ढा ने आगे लिखा, ‘ मैं बहतु एक्साइटेड हूं क्योंकि तुमने वो सफर शुरू कर दिया. जिसपर तुम लंबे वक्त से चलना चाहती थी. बस अब आगे बढ़ो और दुनिया में तहलका मचा दो. मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं, हमेशा तुमको सपोर्ट करूंगा. आखिरकार दुनिया को अब मेरे घर पर रोजाना होने वाले फ्री म्यूजिक कॉन्सर्ट देखने को मिलेंगे..’

परिणीति की परफॉर्मेंस की तस्वीरें शेयर कर राघव ने अपनी पत्नी की तारीफ में कई बातें लिखी. उन्होंने लिखा, ‘मेरी रॉकस्टार, मेरी कोकिला, मेरी अपनी मैलोडी क्वीन, तुम्हारी आत्मा में संगीत के साथ एक क्लासिकल सिंगर भी है, जो गानों में जान फूंक देती है..’

पति की इस तारीफ से परिणीति इतनी खुश हुई कि उन्होंने पोस्ट अपलोड होते ही उसपर कमेंट सेक्शन में दिल वाली और किस वाली कई इमोजी बनाई.

बता दें कि परिणीति चोपड़ा साल 2023 में 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंधे थे. दोनों की शादी राजस्थान में हुई थी.
अगर अपने इस आर्टिकल (Parineeti Chopra Concert) के अंतिम चरण तक पहुंच गए है तो इस आर्टिकल को Like, Share और Comment जरूर करे और अपने दोस्तों को भी बताय, और ऐसेही बेहतरीन न्यूज़ सबसे पहले जानने के लिये NewsJagran.in से जुड़े रहे |
आज के ताजा रेट्स और मार्केट अपडेट
बाजार, निवेश और रोजमर्रा के खर्चों से जुड़ी सबसे महत्वपूर्ण जानकारी एक ही जगह पर देखें। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप सोना-चांदी, ईंधन, गैस, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया और IPO बाजार के ताजा अपडेट प्राप्त कर सकते हैं।
क्यों देखें ये अपडेट?
सोना-चांदी की कीमतें निवेश और ज्वेलरी बाजार की दिशा तय करती हैं। पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG के रेट सीधे आपके मासिक बजट पर असर डालते हैं। कच्चे तेल की कीमतों से वैश्विक बाजार और महंगाई प्रभावित होती है, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर विदेशी व्यापार, निवेश और शेयर बाजार की चाल समझने में मदद करती है। वहीं IPO GMP नए IPO की संभावित लिस्टिंग और निवेशकों की रुचि का शुरुआती संकेत देता है।
लेटेस्ट रेट्स, बाजार विश्लेषण और महत्वपूर्ण अपडेट के लिए ऊपर दिए गए संबंधित पेज जरूर देखें।


