Malavika Took Seven Rounds In Temple With Navneeth : मलयालम अभिनेता जयराम की बेटी मालविका ने नवनीत गिरीश संग शादी कर ली है. दोनों की शादी की तस्वीरें सामने आ गई. जिसमें मालविका बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं.
Malavika Took Seven Rounds In Temple With Navneeth : मशहूर मलयालम अभिनेता जयराम की बेटी मालविका ने यूके स्थित चार्टर्ड अकाउंटेंट नवनीत गिरीश के साथ के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं. इस कपल ने केरल के रुवयूर मंदिर में शादी की. खबरों के अनुसार जयराम और उनकी पत्नी पार्वती ने भी इसी मंदिर में शादी की थी. बता दें कि दोनों की शादी में सिर्फ खास लोग ही शामिल हुए थे. इन खास मेहमानों में अभिनेता से नेता बने सुरेश गोपी पत्नी राधिका के साथ आए थे.
Malavika Took Seven Rounds In Temple With Navneeth

शादी में मोहनलाल भी हुए शामिल

इस दौरान अभिनेता मोहनलाल को मेहमानों का अभिवादन करते हुए मंच पर जाते हुए देखा गया. उन्होंने मालविका और नवनीत गिरीश को शुभकामनाएं दीं, साथ ही उनके साथ पोज दिए. ग्रुप फोटो में जयराम भी शामिल हुए.
पारंपरिक साड़ी में दिखीं मालविका

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में मालविका को पारंपरिक लाल साड़ी और खूबसूरत ज्वेलरी में देखा गया. इस दौरान वह बहुत प्यारी लग रही थीं. इस दौरान जयराम, उनकी पत्नी पार्वती और मालविका ने भी एक साथ कुछ खूबसूरत पोज दिए. न्यूली मैरिड कपल को आशीर्वाद देने के लिए अभिनेता मोहनलाल भी पहुंचे.
क्रिश्चियन रीति-रिवाज से मालविका ने की थी सगाई
बता दें कि मालविका और नवनीत ने पिछले साल दिसंबर में सगाई की थी. सगाई के बाद इस जोड़े ने खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं और प्यारा सा नोट भी लिखा. मैंने अपने लव ऑफ लाइफ से सगाई कर ली है. यह एक ऐसा दिन है, जिसके लिए मैं और नवनीत हमेशा आभारी रहेंगे.
नवनीत के लिए मालविका ने लिखा प्यार भरा नोट

मालविका और नवनीत ने ईसाई धर्म के अनुसार सगाई की थी. इस दौरान मालविका ने लिखा, हमेशा के लिए मेरा खुशियों भरा पल. मैं अपने राजकुमार के साथ सुंदर सफेद ड्रेस में आई और मैंने हमारी सगाई से पहले की शाम में अपने परिवार और लोगों का आशीर्वाद लिया.
आज क्या बदल गया? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
हर दिन कुछ ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। सोना-चांदी के भाव हों, पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतें हों या फिर डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP, इन अपडेट्स पर नजर रखना आपको बेहतर वित्तीय फैसले लेने में मदद कर सकता है।
आज के जरूरी रेट्स और मार्केट अपडेट्स
- आज का सोने का भाव
- आज का चांदी का भाव
- आज का पेट्रोल-डीजल भाव
- आज का LPG रेट
- CNG रेट
- PNG रेट
- कच्चे तेल का भाव
- डॉलर-रुपया रेट
- IPO GMP Today
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव निवेशकों के साथ-साथ खरीदारी की योजना बना रहे लोगों के लिए भी अहम होता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG के रेट सीधे तौर पर आपके मासिक बजट और रोजमर्रा के खर्चों को प्रभावित करते हैं।
इसके अलावा, कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक बाजार की दिशा का संकेत देती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई वस्तुओं की कीमतों पर असर डालती है। IPO GMP किसी नए आईपीओ को लेकर बाजार की संभावित धारणा समझने का एक महत्वपूर्ण संकेतक माना जाता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़े सभी महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नियमित नजर बनाए रखें। सही समय पर सही जानकारी आपको खर्चों की बेहतर योजना बनाने, निवेश के फैसले समझदारी से लेने और बदलते बाजार को आसानी से समझने में मदद कर सकती है।


