List of Bigg Boss OTT 3 Confirmed Contestants : बिग बॉस ओटीटी 3 का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. इंतजार इसलिए भी है, क्योंकि इस बार शो को सलमान खान नहीं बल्कि अनिल कपूर होस्ट करने जा रहे हैं. 21 जून से जियो सिनेमा पर शुरू होने जा रहे बिग बॉस ओटीटी 3 के कंटेस्टेंट कौन-कौन हैं. इसके बारे में जानने के लिए फैंस काफी उत्साहित होंगे. तो चलिए आपको बताते हैं
List of Bigg Boss OTT 3 Confirmed Contestants
1. अंजुम फकीह

इस लिस्ट में अंजुम फकीह का नाम भी शामिल है. अंजुम टीवी शो कुमकुम भाग्य और एक था राजा एक थी रानी में नजर आई थीं.
2. सोनम खान

सोनम खान बिग बॉस के घर से एकबार फिर से कमबैक करने जा रही हैं. सोनम ने 1987 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था. अब 30 साल के बाद वह फिर से वापसी कर रही हैं.
3. सना मकबूल

सना मकबूल का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. सना ने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से साल 2014 में डेब्यू किया था.
4. सागर ठाकुर

यूट्यूबर सागर ठाकुर भी बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा बनने जा रहे हैं. सागर ठाकुर बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव और उनके गैंग को थप्पड़ मारने के बाद सुर्खियों में आए थे.
5. डॉली चायवाला

डॉली चायवाला के नाम से मशहूर वायरल चाय वाला भी अनिल कपूर के शो में नजर आने वाले हैं.
6. साई केतन राय

साई केतन राय ने टीवी शो इमली में अगस्त्या का किरदार निभाया था. साई भी बिग बॉस ओटीटी 3 का हिस्सा बनने जा रहे हैं.
7. सना सुल्तान

सना सुल्तान भी बिग बॉस ओटीटी 3 के घर का हिस्सा बनने वाली हैं. वह ब्री-प्राक की रूहेदारियां में नजर आ चुकी हैं.
8. पौलमी दास

बिग बॉस के शो का हिस्सा टीवी एक्ट्रेस पौलमी दास भी बनने जा रही हैं. पौलमी टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हैं, लेकिन उन्होंने अपने सांवले रंग के कारण खूब रिजेक्शन झेला है.
9. चंद्रिका दीक्षित

दिल्ली की ‘वड़ापाव गर्ल’ के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित को बिग बॉस ओटीटी के तीसरे सीजन की पहली कंफर्म कंटेस्टेंट घोषित किया गया है. इस खबर के सामने आने के बाद बिग बॉस के फैंस में हलचल मची हुई है. चंद्रिका दीक्षित मुंबई के मशहूर स्ट्रीट फूड वड़ा पाव का जश्न मनाते अपने वायरल वीडियो से मशहूर हुईं थीं.
आपके लिए उपयोगी जानकारी
रोजमर्रा के खर्च, निवेश और बाजार से जुड़े कई ऐसे आंकड़े हैं जो समय-समय पर बदलते रहते हैं। सोना-चांदी के भाव, पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतें, डॉलर-रुपया विनिमय दर या फिर IPO GMP जैसी जानकारी आपकी वित्तीय योजनाओं और निवेश संबंधी फैसलों को प्रभावित कर सकती है।
आज के जरूरी अपडेट्स
- आज का सोने का भाव
- आज का चांदी का भाव
- आज का पेट्रोल-डीजल भाव
- आज का LPG रेट
- CNG रेट
- PNG रेट
- कच्चे तेल का भाव
- डॉलर-रुपया रेट
- IPO GMP Today
इन अपडेट्स पर नजर रखना क्यों जरूरी है?
सोने और चांदी की कीमतें निवेशकों के साथ-साथ खरीदारी की योजना बना रहे लोगों के लिए अहम होती हैं। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG के रेट्स में बदलाव का सीधा असर आपकी जेब और घरेलू बजट पर पड़ता है।
इसके अलावा, कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक बाजार की दिशा का संकेत देती हैं। डॉलर-रुपया विनिमय दर विदेशी व्यापार, निवेश और आयातित वस्तुओं की कीमतों को प्रभावित करती है। वहीं IPO GMP किसी नए आईपीओ को लेकर बाजार की संभावित धारणा समझने में मदद करता है।
एक ही जगह पर पाएं सभी जरूरी जानकारी
बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़े महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नियमित नजर बनाए रखें। सही और समय पर मिली जानकारी आपको बेहतर वित्तीय निर्णय लेने, खर्चों की योजना बनाने और बाजार के बदलते रुझानों को समझने में मदद कर सकती है।


