Launch Date of Galaxy M16 5G and Galaxy M06 5G : Samsung जल्द ही भारत में M-सीरीज के दो नए 5G स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. इस सीरीज में Galaxy M16 5G और Galaxy M06 5G जैसे दो मॉडल्स शामिल हैं.
Samsung Galaxy M Series: Samsung जल्द ही भारत में M-सीरीज के दो नए 5G स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. इस सीरीज में Galaxy M16 5G और Galaxy M06 5G जैसे दो मॉडल्स शामिल हैं. कंपनी ने पहले ही इन फोन्स का टीज़र वीडियो जारी कर दिया है जिससे कुछ फीचर्स का खुलासा हुआ है. अब, Amazon India की वेबसाइट पर लॉन्च डेट की आधिकारिक पुष्टि भी हो गई है.
Launch Date of Galaxy M16 5G and Galaxy M06 5G

आपको बता दें कि Amazon के प्रमोशनल बैनर के मुताबिक, कंपनी इन दोनों ही स्मार्टफोन्स को 27 फरवरी को लॉन्च करने वाली है. Samsung के X पोस्ट के अनुसार, Galaxy M06 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा. वहीं, Galaxy M16 5G ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा. दोनों स्मार्टफोन्स का डिज़ाइन फ्लैट साइड रेल्स के साथ स्लीक और मॉडर्न होगा.
कितनी हो सकती है कीमत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Samsung Galaxy M06 5G की कीमत 10,000 से 11,000 रुपये के बीच हो सकती है क्योंकि इसके स्पेसिफिकेशन हाल ही में लॉन्च हुए Galaxy F06 5G से मिलते-जुलते हैं. वहीं, Galaxy M16 5G की कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है. कंपनी इस फोन को 15 हजार रुपये की शुरूआती कीमत में बाजार में उतार सकती है. कुल मिलाकर सैमसंग के ये दोनों ही फोन्स बजट फ्रेंडली होने वाले हैं.
Samsung Galaxy M06 5G Expected Specs
जानकारी के मुताबिक, इस स्मार्टफोन में 8GB तक रैम दी जाएगी. वहीं, ये फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस होगा. इसके अलावा फोन Android 15 आधारित One UI 7 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करेगा. फोन को Geekbench और Samsung सपोर्ट पेज पर भी देखा गया है जिससे इसके स्पेसिफिकेशन की पुष्टि होती है.
Samsung Galaxy M16 5G Expected Specs
ये स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ आने वाला है. वहीं, ये फोन भी Android 15 आधारित One UI 7 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करेगा.
आज के ताजा रेट्स: सोना, चांदी, पेट्रोल-डीजल, LPG, डॉलर-रुपया और IPO GMP अपडेट
आपकी जेब, बचत और निवेश पर असर डालने वाले कई महत्वपूर्ण रेट्स हर दिन बदलते हैं। सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया विनिमय दर और IPO GMP तक, इन सभी अपडेट्स की सही जानकारी आपको बेहतर वित्तीय फैसले लेने में मदद कर सकती है।
आज के प्रमुख रेट्स और मार्केट अपडेट्स
इन रेट्स पर नजर रखना क्यों जरूरी है?
सोना और चांदी निवेश और खरीदारी दोनों के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं। इनके दाम में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर निवेशकों और ग्राहकों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें आपके मासिक बजट, यात्रा खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक बाजार की स्थिति का संकेत देती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई जरूरी वस्तुओं की कीमतों को प्रभावित करती है। इसके अलावा IPO GMP निवेशकों को नए आईपीओ की संभावित लिस्टिंग और बाजार की धारणा का अंदाजा लगाने में मदद करता है।
एक जगह पाएं सभी जरूरी वित्तीय अपडेट्स
यदि आप कमोडिटी मार्केट, ईंधन कीमतों, करेंसी रेट्स और निवेश से जुड़े हर बड़े बदलाव पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से फॉलो करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही और समय पर जानकारी आपको बेहतर निवेश रणनीति बनाने और अपने खर्चों की प्रभावी योजना तैयार करने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स, कमोडिटी प्राइस और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


