Katy Perry Sung For Hours In Anant-Radhika Gala : मुकेश अंबानी के बेटे अनंत-राधिका का दूसरा प्री-वेडिंग फंक्शन इटली में हुआ. 29 मई से 1 जून तक ये फंक्शन चले. जहां तमाम बॉलीवुडवाले भी पहुंचे. इस बीच एक सिंगर की लाइव परफॉर्मेंस का वीडियो भी सामने आया है जिन्होंने 3 घंटे तक गाने गाए. चलिए बताते हैं कौन हैं ये सिंगर.
Katy Perry Sung For Hours In Anant-Radhika Gala
मुकेश अंबानी-नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की जुलाई में शादी होने वाली है. फिलहाल यूरोप में अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन चल रहे हैं. 29 मई से 1 जून 2024 तक ये फंक्शन इटली और फ्रांस में क्रूज शिप पर हुए. जहां बॉलीवुड वाले भी पहुंचे. अब फंक्शन से लाइव परफॉर्मेंस का एक वीडियो सामने आया है जहां एक सिंगर धमाकेदार परफॉर्म कर रही हैं.

ये सिंगर कोई और नहीं बल्कि दुनियाभर में मशहूर अमेरिकन सिंगर कैटी पेरी हैं जिन्होंने अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग में अपनी आवाज का जादू बिखेरा. सोशल मीडिया पर ढेर सारे फोटो वीडियो सामने आया है जहां दावा किया गया कि फ्रांस के कांस में हुई पार्टी में कैटी पेरी ने लगातार तीन घंटे परफॉर्म किया और हर किसी को झूमने पर मजबूर कर दिया.
कैटी पेरी ने मोटी रकम वसूल की
Katy Perry performing Firework at Cannes tonight! pic.twitter.com/MafEP3OJGP
— Katy Perry Today (@todaykatyp) June 1, 2024 ‘ द सन’ की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि कैटी पेरी ने अंबानी परिवार के फंक्शन में परफॉर्में करने के लिए मोटी रकम वसूल की है. उनसे जुड़े सूत्र ने बताया था कि कैटी पेरी ने ‘लाखों डॉलर’ यानी करोड़ों रुपये चार्ज किए हैं. मालूम हो, उनके अलावा अमेरिकन बैंड बैकस्ट्रीट बॉयज ने भी स्टैरी नाइट में परफॉर्म किया था.
कैटी पेरी के लाइव परफॉर्मेंस वीडियो आए सामने
सोशल मीडिया पर कैटी पेरी के लाइव परफॉर्मेंस के वीडियो भी सामने आए हैं. जहां सिंगर की लाजवाब एनर्जी और पॉपुलर सॉन्ग्स सुनाई दे रहे हैं. कैटी पेरी ने इस फंक्शन के लिए काफी खूबसूरत ड्रेस को भी चुना.
रिहाना भी आई थीं

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का पहला प्री-वेडिंग फंक्शन जामनगर में हुआ था. तब पॉपस्टार रिहाना देश आई थीं. उन्होंने भी धमाकेदार परफॉर्मेंस दिया था. कहा गया था कि रिहाना ने इस फंक्शन के लिए 75 करोड़ रुपये फीस ली थी.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


