Janhvi Kapoor With Radhika Merchant In Bridal Shower: पिछले महीने जान्हवी कपूर दूसरे सेलिब्रिटीज के साथ अनंत और राधिका के तीन दिन चले प्री वेडिंग सेलिब्रेशन में शामिल हुई थी. जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग इवेंट में जान्हवी कपूर ने जमकर धमाल मचाया था. हाल ही में जान्हवी कपूर ब्राइड टू बी राधिका मर्चेंट के ब्राइल शावर में गर्ल गैंग के साथ शामिल हुईं.
Janhvi Kapoor With Radhika Merchant In Bridal Shower : पिछले महीने अंबानी परिवार ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के लिए एक प्री-वेडिंग इवेंट की मेजबानी की थी. गुजरात के जामनगर में 1 से 3 मार्च तक चले इस इवेंट में बॉलीवुड के लगभग सभी सेलिब्रिटीज हिस्सा बनने के लिए पहुंचे थे. इनमें जान्हवी कपूर भी थीं, जो ब्राइड टू बी राधिका मर्चेंट की बेस्ट फ्रेंड्स में से भी एक हैं. अब हाल ही में जान्हवी कपूर एक बार फिर से राधिका के पिंक थीम वाले ब्राइडल शावर का हिस्सा बनीं और इसकी तस्वीरें भी शेयर कीं.
Janhvi Kapoor With Radhika Merchant In Bridal Shower
Checkout All Photos Of Radhika Merchant’s Bridal Shower









सिर्फ भारतीय सेलेब्स ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी कई बड़े-बड़े सेलिब्रिटी अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के प्री-वेडिंग इवेंट में शामिल होने के लिए जामनगर पहुंचे थे. इस प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में इंटरनेशनल स्टार रिहाना ने भी परफॉर्म किया था.
राधिका मर्चेंट के ब्राइडल शावर की फोटो वायरल

अब हाल ही में जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने ब्राइड टू बी राधिका मर्चेंट के ब्राइडल शावर में हिस्सा लिया. इस ब्राइडल शावर का थीम पिंक था. जान्हवी कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरीज में ब्राइडल शावर की दो तस्वीरें शेयर कीं. पहली तस्वीर में आठ लड़कियां पिंक कलर की ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं, जिनके बीच में राधिका मर्चेंट बैठी हुई हैं.
पिंक नाइट सूट में नजर आईं जान्हवी कपूर

वहीं, दूसरी तस्वीर में सभी लड़कियां पिंक कलर के सैटिन नाइट सूट पहने हुए नजर आ रही हैं. जान्हवी कपूर ने राधिका मर्चेंट द्वारा शेयर की गई तस्वीरों को अपनी इंस्टा स्टोरीज में रिपोस्ट किया है. इन तस्वीरों में बॉलीवुड सेलेब्स में से सिर्फ जान्हवी कपूर ही नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए जान्हवी ने कैप्शन दिया है, ‘ब्लेस्ड विद द बेस्ट.’
जान्हवी कपूर ने रिहाना के साथ मचाया था धमाल

बता दें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग इवेंट में जान्हवी कपूर ने अपनी फिल्म ‘धड़क’ के पॉपुलर ट्रैक ‘झिंगाट’ पर रिहाना के साथ जमकर धमाल मचाया था. इसके अलावा जान्हवी ने सारा अली खान, अनन्या पांडे और बहन खुशी कपूर के साथ भी इस इवेंट में परफॉर्म किया था.
वर्कफ्रंट पर जान्हवी कपूर

वर्कफ्रंट की बात करें तो जान्हवी कपूर जल्द ही राजकुमार राव के साथ ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में नजर आएंगी. इसके अलावा जान्हवी कपूर जूनियर एनटीआर, सैफ अली खान, प्रकाश राज के साथ ‘देवरा: पार्ट वन’ में भी दिखाई देंगी. इसके अलावा वे फिल्म ‘उलझ’ में भी नजर आएंगी.

जान्हवी कपूर अपनी दूसरी तेलुगु फिल्म आरसी 16 में राम चरण के साथ नजर आएंगी। निर्माताओं ने परियोजना को लॉन्च करने के लिए एक पूजा का आयोजन किया; चिरंजीवी भी नजर आए.
Newsjagran आशा करता हैं कि इस आर्टिकल से आपको Janhvi Kapoor With Radhika Merchant In Bridal Shower के बारे में जानकारी मिल गई होगी, इसे अपने बाकी के दोस्तो के साथ भी शेयर करें ताकि उन्हें भी Janhvi Kapoor With Radhika Merchant In Bridal Shower आर्टिकल के बारे में पता चल सके
आज के लाइव रेट्स, IPO GMP और मार्केट अपडेट
सोना-चांदी, पेट्रोल-डीजल, गैस, शेयर बाजार, IPO और निवेश से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए नीचे दिए गए अपडेट देखें:
देश-दुनिया के बिजनेस, शेयर बाजार, कमोडिटी, निवेश, बैंकिंग, टैक्स, IPO और अर्थव्यवस्था से जुड़ी हर बड़ी खबर, एक्सपर्ट विश्लेषण और लेटेस्ट अपडेट के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।
सही जानकारी, तेज अपडेट और आसान भाषा में बिजनेस खबरों का भरोसेमंद मंच — NewsJagran।


