Jacqueline Fernandes Looks Like A Mermaid For Cannes : ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024’ से जैकलीन फर्नांडिस का नया लुक सामने आ गया है. एक्ट्रेस दूसरे लुक में एकदम जलपरी की तरह लग रही हैं. अगर आपने भी अभी तक ये लुक नहीं देखा है तो चलिए दिखाते हैं जैकलीन फर्नांडिस की कान्स 2024 से ये फोटो.
Jacqueline Fernandes Looks Like A Mermaid For Cannes
जैकलीन फर्नांडिस इस वक्त फ्रांस में हैं. अब उनका कान्स 2024 से दूसरा लुक सामने आ गया है जहां वह एकदम जलपरी बने नजर आ रही हैं. समंदर किनारे करवाए उनके फोटोशूट ने फैंस का दिल जीत लिया है. इससे पहले वह फर्स्ट लुक में गोल्डन गाउन में नजर आई थीं. चलिए आपको दिखाते हैं जैकलीन फर्नांडिस का कान्स से दूसरा लुक.

खुद जैकलीन फर्नांडिस ने नई तस्वीरें शेयर की हैं. इन फोटोज में वह व्हाइट ट्रांसपेरेंट ड्रेस में कहर ढाती नजर आ रही हैं. लुक, स्टाइल के ऊपर उनके पोज का अंदाज भारी पड़ रहा है. इंस्टाग्राम पर आते ही ये फोटोज इंटरनेट पर छा गई हैं.
कान्स 2024 से जैकलीन फर्नांडिस ने समंदर किनारे दिए तगड़े पोज

जैकलीन फर्नांडिस के लुक की बात करें तो वह ऑफ शोल्डर व्हाइट ड्रेस में दिखा दे रही हैं. गले में डायमंड का सेट और शानदार सा हेयरस्टाइल उनके इस अंदाज को परफेक्ट बना रहे हैं.
जैकलीन फर्नांडिस की गोल्डन ड्रेस

इससे पहले कान्स के रेड कारपेट पर वह गोल्डन शिमरी ड्रेस में नजर आई थीं. जहां तगड़े पोज से हर किसी का दिल जीत लिया था. कुछ लोगों ने तो उनकी तुलना किम कार्दिशयन से भी कर दी थी.
जैकलीन फर्नांडिस की पॉपुलैरिटी

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फिल्मों से ज्यादा सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं. इसका अंदाजा आप उनके इंस्टग्राम फॉलोअर्स से लगा सकते हैं. उनके 70.2 मिलियन फॉलोअर्स इंस्टाग्राम पर हैं.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


