Celebs Attended Namacool Web Series Promotion Event : हिना खान इन दिनों अपनी नई सीरीज ‘नामाकूल’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. इस सीरीज में उनके साथ अभिषेक बजाज और अनुष्का कौशिक जैसे कई टीवी स्टार्स नजर आ रहे हैं. कुछ समय पहले सीरीज का एक ट्रेलर जारी किया गया था, जिसको देखने के बाद फैंस इस सीरीज को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. हाल ही में हिना सीरीज की प्रमोशन को लेकर बिजी चल रही हैं, जिसकी कुछ तस्वीरें सामने आ रही हैं, जिनमें हिना बेहद शानदार लग रही है.
Celebs Attended Namacool Web Series Promotion Event
वेब सीरीज ‘नामाकूल’

टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों अपनी नई वेब सीरीज ‘नामाकूल’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है, जिसके ट्रेलर रिलीज होने के बाद से फैंस सीरीज को लेकर काफी उत्साहित हैं. इसी बीच एक्ट्रेस इन दिनों अपनी सीरीज के प्रमोशन में लगी हुई हैं, जिसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें उनके साथ अभिषेक बजाज और अनुष्का कौशिक नजर आ रहे हैं. सभी ने अपने स्टाइल से फैंस को खूब इंप्रेस किया.
हिना खान

हाल ही में हिना खान अपनी नई अपकमिंग वेब सीरीज ‘नामाकूल’ के प्रमोशन के लिए मुंबई के अंधेरी में नजर आईं. इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने लुक और अंदाज से फैंस को अपना दीवाना बना लिया. दरअसल, सीरीज के प्रमोशन में हिना लाल रंग के लॉन्ग सूट के साथ ग्रीन कलर का दुपट्टा कैरी किए नजर आ रही हैं. साथ ही एक्ट्रेस ने अपने बालों को खुला छोड़ा है और हैवी मेकअप लुक में नजर आ रही हैं. उनके लुक को बेहद पसंद किया जा रहा है.
अनुष्का कौशिक

टीवी एक्ट्रेस अनुष्का कौशिक भी इस दौरान हिना खान और अभिषेक बजाज के साथ नई अपकमिंग वेब सीरीज ‘नामाकूल’ के प्रमोशन में साथ नजर आईं. इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने वेस्टर्स लुक में कातिलाना अदाओं से फैंस को घायल कर दिया. इस दौरान एक्ट्रेस बेबी पिंक कलर की शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं, जिसके साथ उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ा है और लाइट मेकअप लुक में नजर आ रही हैं. साथ ही उन्होंने पैप्स को खूब सारे पोज भी दिए.
कब स्ट्रीम होगी नामाकूल सीरीज?

रितम श्रीवास्तव ने डायरेक्शन में बनी इस सीरीज ‘नामाकूल’ की कहानी लखनऊ में बुनी गई है. जहां दो दोस्त मयंक और पीयूष कॉलेज के सेकेंड ईयर में पहुंचते ही खूब नाम और पॉपुलैरिटी पाना चाहते हैं. वो चाहते हैं कि लखनऊ में अपने नाम का भौकाल मचा दें, लेकिन क्या वो ऐसा कर पाते हैं या नहीं ये देखने के लिए आपको ये सीरीज देखनी होगी, जो 17 मई से अमेज़न टीवी पर स्ट्रीम हो रही है.
अभिषेक बजाज

नई वेब सीरीज ‘नामाकूल’ के प्रमोशन में हिना खान के साथ टीवी इंडस्ट्री के बड़े स्टार्स में शुमार अभिषेक बजाज भी नजर आए. इस दौरान एक्टर लाइट कलर के ग्रीन कुर्ते के साथ व्हाइट पजामा कैरी किए नजर आए. एक्टर के इस शानदार और सिंपल लुक को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने पूरी टीम के साथ-साथ अकेले में भी वहां मौजूद पैपराजी को खूब सारे पोज दिए. इस आउटफिट में एक्टर काफी हैंडसम लग रहे हैं.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


