Charming Look Of Asha Negi In deep Neck Jumpsuit : अमेजन मिनी टीवी पर उनकी नई वेब सीरीज ‘इंडस्ट्री’ की स्ट्रीमिंग शुरू हो चुकी है. लेकिन इस सीरीज की स्पेशल स्क्रीनिंग के मौके पर आशा नेगी को जंपसूट पहने ग्लैमरस अंदाज में स्पॉट किया गया, जिसे देख फैन्स हैरान रह गए. टेलीविजन एक्ट्रेस आशा नेगी भी अब वेब सीरीज की दुनिया में अपने कदम रख चुकी हैं.
Charming Look Of Asha Negi In deep Neck Jumpsuit
आशा नेगी की नई वेब सीरीज ‘इंडस्ट्री’

टेलीविजन धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता’ में अर्चना और मानव की गोद ली हुई बेटी पूर्व देशमुख का किरदार निभाकर पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली आशा नेगी ने छोटे पर्दे पर अपनी बड़ी पहचान बनाई है, लेकिन अब ओटीटी के बढ़ते क्रेज की वजह से उनका झुकाव भी वेब सीरीज की तरफ बढ़ रहा है. इसी कड़ी में आशा नेगी की नई वेब सीरीज ‘इंडस्ट्री’ में नजर आ रही हैं. इस वेब सीरीज की स्पेशल स्क्रीनिंग के मौके पर आशा नेगी ने अपना ग्लैमरस अंदाज फ्लॉन्ट किया.
किलर लुक्स देते हुए आशा नेगी ने अपनी कई तस्वीरें शेयर कीं

आशा ने अपने बालों को हल्का कर्ल कर खुला रखा था. लाइट मेकअप और ग्लॉसी लिप्स के साथ एक्ट्रेस ने अपने लुक को पूरा किया. आशा नेगी ने अपने इंस्टाग्राम पर भी किलर लुक्स देते हुए अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं. आशा नेगी ने अपने इस ग्लैमरस जंपसूट के साथ ब्लैक कलर की हील्स पहनी थी.
डीपनेक वाले इस जंपसूट में आशा नेगी लगीं बला की खूबसूरत

आशा नेगी अपनी नई वेब सीरीज ‘इंडस्ट्री’ की स्पेशल स्क्रीनिंग के मौके पर ओलिव और ब्राउन कलर का बेहद ग्लैमरस जंपसूट पहनकर पहुंची थीं. डीपनेक वाले इस जंपसूट में आशा नेगी बला की खूबसूरत और बेहद प्यारी लग रही थीं. आशा नेगी के जंपसूट की पैंट ब्राउन कलर की थी, जबकि ऊपर का ग्लैमरस टॉप ओलिव ग्रीन कलर का था.
वेब सीरीज में खूब काम कर रहीं आशा नेगी

आशा नेगी की नई वेब सीरीज ‘इंडस्ट्री’ की स्टारकास्टर में गगन अरोड़ा, चंकी पांडे, अंकिता गोराया, लक्ष्य कोचर, और जितेंद्र सिंह राजपूत जैसे कलाकार भी शामिल हैं. टेलीविजन और वेब सीरीज के अलावा आशा नेगी ने दो फिल्मों में भी काम किया है. आशा नेगी ‘लूडो’ और ‘कॉलर बॉम्ब’ में नजर आई थीं.
आशा नेगी ने टेलीविजन से की थी करियर की शुरुआत

आशा नेगी ने 2010 में टेलीविजन शो ‘सपनों से भरे नैना’ के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद वह 2011 में ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में भी नजर आई थीं, लेकिन ‘पवित्र रिश्ता’ में पूर्वी देशमुख का किरदार निभाकर वह घर-घर में पॉपुलर हो गईं.
आशा नेगी रिएलिटी शोज में भी आईं नजर

आशा नेगी रिएलिटी टीवी शोज ‘नच बलिये 6’ और फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 6 में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था. आशा नेगी शुभ विवाह, एक मुट्ठी आसमान, कोड रेड जैसे शोज में भी नजर आ चुकी हैं.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


