Celebs On Screening Of Madgaon Express : बॉलीवुड एक्ट्रेस कुणाल खेमू द्वारा निर्देशित पहली ‘मडगांव एक्सप्रेस’, जो 22 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं, की हाल ही में मुंबई में स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारे पहुंचे. इस दौरान जावेद अख्तर से लेकर शबाना आजमी और राशा थडानी से लेकर सोहा अली खान ने अपने दमदार स्टाइल और लुक्स में शिरकत की और पैपराजी को जमकर पोज दिए. चलिए नजर डालते हैं सभी शानदार लुक्स पर एक नजर.
Celebs On Screening Of Madgaon Express
‘मडगांव एक्सप्रेस’ की स्पेशल स्क्रीनिंग

बॉलीवुड एक्ट्रेस कुणाल खेमू इन दिनों अपनी निर्देशित फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ को लेकर चर्चा में हैं. खास बात ये है कि ये एक्टर द्वारा निर्देशित पहली फिल्म है, जिसकी आज मुंबई में स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई है, जिसमें कुणाल खेमू एक दम कूल लुक में पत्नी सोहा अली खान के साथ पहुंचे. इस दौरान एक्ट्रेस का लुक भी धमाकेदार लग रहा है और दोनों साथ में गजब लग रहे हैं.
जावेद और शबाना भी पहुंचे

कुणाल खेमू द्वारा निर्देशित पहली ‘मडगांव एक्सप्रेस’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में इंडस्ट्री के दिग्गज राइटर और गीतकार जावेद अख्तर भी अपनी पत्नी और एक्ट्रेस शबाना आजमी के साथ पहुंचे. इस दौरान राइटर पिंक कलर के कुर्ते के साथ सफेद पजामे में और शबाना ऑरेंज कलर के सूट में नजर आ रही हैं. दोनों ने साथ में पैपराजी को जमकर पोज दिए.
राशा थडानी का ग्लैम

इस दौरान बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकार रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी भी इन दिनों अपने डेब्यू को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. इसी बीच राशा कुणाल खेमू द्वारा निर्देशित पहली ‘मडगांव एक्सप्रेस’ में ब्लैक टॉप और जींस में गजब का स्टाइल कैरी किए नजर आईं. उन्होंने अपने इस शानदार लुक से वहां मौजूद पैपराजी का खूब ध्यान खींचा और जमकर पोज दिए.
कृतिका कामरा का गजब स्टाइल

टीवी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक अपनी दमदार पहचान बनाने वाली कृतिका कामरा भी ‘मडगांव एक्सप्रेस’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंची. इस दौरान एक्ट्रेस खुले बालों के साथ ब्लैक टॉप और लाइट ब्लैक जींस कैरी किए नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने साथ में एक बैग भी कैरी कर रखा है. उनके इस लुक को बेहद पसंद किया जा रहा है.
सोहा की बहन सबा ने भी की शिरकत

कुणाल खेमू द्वारा निर्देशित पहली ‘मडगांव एक्सप्रेस’ में सोहा अली खान के अलावा उनकी बहन सबा अली खान भी पहुंची. लाइमलाइट से दूर रहने वाली सबा इस दौरान डार्क ग्रीन कलर के गाउन में नजर आईं. इस दौरान उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ा है और बिना मेकअप के नजर आ रही हैं. ऐसे बेहद ही कम मौके होते हैं जब सबा मीडिया में स्पॉट होती हैं.
पत्नी संग पहुंचे दिव्येंदु शर्मा

‘प्यार का पंचनामा’ से लेकर दर्जनों हिंदी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ने वाले एक्टर दिव्येंदु शर्मा भी कुणाल खेमू की ‘मडगांव एक्सप्रेस’ के स्पेशल स्क्रीनिंग पर पत्नी आकांक्षा शर्मा के साथ नजर आए. इस दौरान उन्होंने क्रीम कलर की स्वेट शर्ट के साथ जींस में नजर आए तो वहीं, उनकी पत्नी डेनिम ड्रेस में नजर आ रही हैं.
पति अंगद संग पहुंची नेहा

इसके अलावा कुणाल खेमू द्वारा निर्देशित पहली ‘मडगांव एक्सप्रेस’ की स्पेशल स्क्रीनिंग पर बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस नेहा धूपिया भी अपने पति और एक्टर अंगद बेदी के साथ पहुंचीं. इस दौरान दोनों एक दम कूल लुक कैरी किए नजर आए. दोनों सिंपल लुक के साथ पैपराजी को खूब सारे पोज दिए. दोनों के स्टाइल को खूब पसंद किया जा रहा है.
पत्रलेखा के साथ अभिनेत्री हुमा कुरेशी

मडगांव एक्सप्रेस की स्पेशल स्क्रीनिंग में पत्रलेखा के साथ अभिनेत्री हुमा कुरेशी।
Newsjagran आशा करता हैं कि इस आर्टिकल से आपको Celebs On Screening Of Madgaon Express के बारे में जानकारी मिल गई होगी, इसे अपने बाकी के दोस्तो के साथ भी शेयर करें ताकि उन्हें भी Celebs On Screening Of Madgaon Express आर्टिकल के बारे में पता चल सके
आज के ताजा रेट्स, मार्केट अपडेट और IPO जानकारी
यदि आप सोना-चांदी, पेट्रोल-डीजल, गैस, डॉलर या शेयर बाजार में रुचि रखते हैं, तो नीचे दिए गए लेटेस्ट अपडेट जरूर देखें। यहां आपको रोजाना अपडेट होने वाले ताजा भाव, बाजार के रुझान और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।
निवेशकों और उपभोक्ताओं के लिए जरूरी
सोना, चांदी, कच्चा तेल, डॉलर, पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतों में रोजाना बदलाव होता है। वहीं IPO बाजार में भी GMP और सब्सक्रिप्शन के आंकड़े लगातार बदलते रहते हैं। ऐसे में किसी भी निवेश या खरीदारी का फैसला लेने से पहले ताजा रेट और नवीनतम अपडेट जरूर चेक करें।
NewsJagran पर आपको कमोडिटी, शेयर बाजार, IPO, फॉरेक्स और ईंधन कीमतों से जुड़ी हर बड़ी खबर सबसे पहले और सबसे सटीक जानकारी के साथ मिलेगी।
लेटेस्ट रेट्स, बाजार भाव, IPO GMP और बिजनेस न्यूज़ के लिए NewsJagran के साथ बने रहें।


