BSNL ने मचाई धूम : सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने सस्ते रिचार्ज प्लान के लिए मशहूर है. कंपनी सस्ते दामों में एक एनुअल प्लान पेश कर रही है, जिसमें लगभग 3 रुपये की डेली लागत पर यूजर्स को कई बेनेफिट मिल रहे हैं.
BSNL सस्ते दामों पर सालभर की वैलिडिटी वाला प्लान ऑफर कर रही है.
BSNL ने मचाई धूम

BSNL Recharge Plan: आजकल महंगे रिचार्ज प्लान ने मोबाइल यूजर्स की जेब पर बोझ बढ़ा दिया है. निजी टेलीकॉम कंपनियों के रिचार्ज महंगे भी हुए हैं और पहले से कम वैलिडिटी मिलने लगी है. ऐसे में सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने ग्राहकों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है. कंपनी लगभग तीन रुपये की डेली लागत में सालभर की वैलिडिटी वाला प्लान ऑफर कर रही है. इसमें कई अन्य बेनेफिट्स भी दिए जा रहे हैं. आइए इस प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं.
BSNL का 1,198 रुपये वाला प्लान
BSNL का यह प्लान खासतौर पर लंबी वैलिडिटी के लिए लाया गया है. कंपनी इसमें 365 दिनों की वैलिडिटी ऑफर कर रही है. यानी अगर आप आज यह रिचार्ज करते हैं तो 2026 तक आपको वैलिडिटी के लिए नया रिचार्ज करने की जरूरत नहीं होगी. यह प्लान उन लोगों के लिए भी काम का है, जो दो सिम यूज करते हैं. लंबे समय तक सिम एक्टिव रखने के लिए यह प्लान शानदार है. इस प्लान में केवल वैलिडिटी ही नहीं, कई अन्य बेनेफिट्स भी मिल रहे हैं.
प्लान में मिलते हैं ये बेनेफिट
सालभर की वैलिडिटी के साथ कंपनी इस प्लान के तहत हर महीने कॉलिंग के लिए 300 मिनट दे रही है. हर महीने आप 300 मिनट तक फ्री में कॉल्स कर सकते हैं. इसके साथ हर महीने 3GB डेटा और हर महीने 30 SMS भी दिए जा रहे हैं. यानी इस प्लान में लंबी वैलिडिटी के साथ-साथ कॉलिंग और डेटा का भी फायदा उठाया जा सकता है. सालभर की वैलिडिटी के साथ आने वाला यह कंपनी का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान है. BSNL 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ दो अन्य प्लान भी पेश करती है और उनकी कीमत 1,999 और 2,999 रुपये है. इन दोनों ही प्लान में वैलिडिटी के साथ मिलने वाले फायदे बढ़ जाते हैं.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


