Arshiya Sharma Wreaked Havoc In Americas Got Talent : जम्मू की 13 साल की अर्शिया शर्मा ने ‘अमेरिका गॉट टैलेंट’ के मंच पर ऐसा धमाल मचाया कि सबके रोंगटे खड़े हो गए. उन्होंने इस बड़े प्लेटफॉर्म पर अपने खतरनाक डांस मूव्स से तहलका मचा कर रख दिया है.
Arshiya Sharma Wreaked Havoc In Americas Got Talent

Arshiya Sharma Wreaked Havoc In Americas Got Talent : इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भारत की एक बेटी ने अपने खतरनाक डांस मूव्स से ‘अमेरिका गॉट टैलेंट’ में सबको हैरान करके रख दिया. इस लड़की परफॉर्मेंस देख शो में बैठी ऑडियन्स ही नहीं, बल्कि जज भी खड़े होकर तालियां बजाने पर मजबूर हो गए. तो आइए जानते हैं कौन हैं अर्शिया शर्मा और भारत के किस राज्य से आती हैं?
13 साल की अर्शिया शर्मा एक शानदार डांसर हैं, जो जम्मू-कश्मीर से आती हैं. अर्शिया शर्मा ने ‘अमेरिका गॉट टैलेंट’ के मंच पर अपने परफॉर्मेंस से हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है.
अर्शिया शर्मा ने ‘अमेरिका गॉट टैलेंट’ मैं दिखाया जलवा
अर्शिया शर्मा ने ‘अमेरिका गॉट टैलेंट’ के मंच पर हॉरर मूवी ‘द एक्सोरसिस्ट’ से इंस्पायर एक डांस नंबर परफॉर्म किया. उनके डांस मूव्स देखने के बाद वहां मौजूद ऑडियन्स और जजों की आंखें और मुंह दोनों खुले रह गए है. ‘अमेरिका गॉट टैलेंट’ के सीजन 19 के इस एपिसोड का प्रीमियर 28 मई को हुआ था. अर्शिया के परफॉर्मेंस की जज सिमोन कॉवेल, सोफिया वर्जेरा, हैदी क्लम और हॉवी मंडेल क्यूट अर्शिया से कुछ और ही उम्मीद कर रहे थे, लेकिन उनके परफॉर्मेंस ने सभी को हिला कर रख दिया.
अर्शिया शर्मा ने भारत से बाहर पहली बार किया परफॉर्म
बता दें कि अर्शिया शर्मा कोई इंटरनेशनल डांसर नहीं हैं. उन्होंने अमेरिकन गॉट टैलेंट के मंच पर खुलासा किया कि वह भारत से बाहर पहली बार परफॉर्म कर रही हैं. अर्शिया शर्मा ने इससे पहले रिएलिटी टीवी शो ‘डांस मास्टर इंडिया 2’ और ‘डीआईडी लिटिल मास्टर’ के मंच पर भी परफॉर्म किया है.
अर्शिया शर्मा ने परफॉर्मेंस से कर डाला सबको हैरान

अर्शिया शर्मा के इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि जम्मू से आई यह लड़की कैसे खुद का गजब का ट्रांसफॉर्मेशन करती है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है. ‘अमेरिका गॉट टैलेंट’ के मंच से अर्शिया शर्मा का के परफॉर्मेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
शानदार एक्ट्रेस भी हैं अर्शिया शर्मा

अर्शिया शर्मा एक बेहतरीन डांसर होने के साथ-साथ एक जिम्नास्ट भी हैं. उन्होंने जिम्नास्टिक में गोल्ड मेडल भी जीता है. अर्शिया ने एक शॉर्ट फिल्म में एक्टिंग भी की है. अर्शिया शर्मा इन दिनों टेलीविजन सीरियल ‘मंगल लक्ष्मी’ में भी नजर आ रही हैं. अर्शिया शो में लीड कैरेक्टर मंगल की बेटी इशाना का रोल निभा रही हैं.
आज के लेटेस्ट रेट्स: सोना, चांदी, पेट्रोल-डीजल, LPG, डॉलर-रुपया और IPO GMP अपडेट
आपकी रोजमर्रा की जिंदगी और निवेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण रेट्स हर दिन बदलते हैं। सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया विनिमय दर और IPO GMP तक, इन सभी अपडेट्स का सीधा असर आपके बजट, बचत और निवेश योजनाओं पर पड़ता है। ऐसे में किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले ताजा बाजार भाव और प्रमुख संकेतकों की जानकारी रखना बेहद जरूरी है।
आज के प्रमुख रेट्स और मार्केट अपडेट्स
आपकी जेब और निवेश पर कैसे पड़ता है असर?
सोना और चांदी निवेश और सुरक्षित संपत्ति (Safe Haven Asset) के रूप में काफी लोकप्रिय हैं। इनके दाम में उतार-चढ़ाव का असर निवेशकों, ट्रेडर्स और खरीदारों पर सीधे तौर पर पड़ता है।
वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतों में बदलाव से परिवहन लागत, घरेलू खर्च और महंगाई प्रभावित होती है। कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक बाजार की दिशा तय करने वाले प्रमुख संकेतकों में शामिल हैं।
इसके अलावा डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई वस्तुओं की कीमतों को प्रभावित करती है। वहीं IPO GMP निवेशकों को किसी नए आईपीओ की संभावित लिस्टिंग और बाजार की धारणा का संकेत देता है।
एक जगह पाएं सभी जरूरी वित्तीय अपडेट्स
अगर आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन रेट्स और अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश निर्णय लेने और अपने वित्तीय लक्ष्यों को मजबूत बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स, कमोडिटी प्राइस, ईंधन दरों और निवेश से जुड़ी बड़ी खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


