Aradhya Seen Taking Care Of Aishwarya At Cannes 2024 : अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की लाडली बेटी आराध्या बच्चन की कुछ तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. जिसमें वो अपनी मां को बेहद प्यार से संभालती नजर आई.
Aradhya Seen Taking Care Of Aishwarya At Cannes 2024
दरअसल सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की पोती एक बार फिर अपने संस्कारों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. हाल ही में वो अपनी सुपरस्टार मां के साथ ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल’ में पहुंची थी. जहां छोटी सी उम्र में वो अपनी मॉम का बेहद ही समझदारी के साथ ख्याल रखती दिखी. उनके ये व्यवहार अब फैंस को दिल जीत रहा है. हर कोई अराध्या की इसको लेकर जमकर तारीफ करता दिखाई दे रहा है. साथ ही कुछ लोग मां-बेटी के इस प्यार को देखकर काफी इमोशनल होते भी दिखे. नीचे देखिए तस्वीरें……
एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन

बीते दिन हुस्न की मल्लिका कही जाने वाली एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन अपने स्टाइल लुक के साथ कान्स के रेड कार्पेट पर उतरी. उन्होंने व्हाइट और ब्लैक कलर का गाउन पहना था. जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं.
चोट से जूझ रही हैं

हालांकि ऐश्वर्या इन दिनों हाथ की चोट से जूझ रही हैं. उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया है, बावजूद इसके ना तो उनकी अदाओं और ना ही कॉन्फिडेंस में कोई कमी आई. हर कोई ऐश के दिलकश अंदाज पर दिल हार बैठा है.
अराध्या बच्चन भी उनके साथ कान्स पहुंची

वहीं मां ऐश्वर्या का ख्याल रखने के लिए अराध्या बच्चन भी उनके साथ कान्स पहुंची थी. इस दौरान वो ऐश का हाथ थामे उनको सहारा देती दिखाई दी.
ब्लैक कलर के ट्रैक सूट में अराध्या

12 साल की अराध्या इस दौरान ब्लैक कलर के ट्रैक सूट में काफी क्यूट लग रही थी. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों में अराध्या अपनी मां का हाथ थामकर उनको होटल से कार तक ले जाती हुई नजर आ रही हैं.
एक यूजर ने लिखा

इन तस्वीरों को देखकर अब हर कोई अराध्या के संस्कारों की तारीफ करता दिखाई दिया. एक यूजर ने लिखा- यकीन नहीं हो रहा कि ये 12 साल की है. दूसरे ने ने लिखा- बच्चन परिवार के संस्कार.
22 सालों से लगातार कान्स में हिस्सा ले रही हैं

बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन पिछले 22 सालों से लगातार कान्स में हिस्सा ले रही हैं. हर बार की तरह इस बार भी जब वो रेड कार्पेट पर उतरी तो कोई उनसे अपनी नजरें नहीं हटा पाया.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


