Anita Hassanandani Shares Eve Teasing Incidence : अनीता हसनंदानी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि जब वे 9 से 10 साल की थीं तो स्कूल जाने के दौरान उन्होंने दिल दहला देने वाली छेड़छाड़ की घटना का सामना किया था.
Anita Hassanandani Shares Eve Teasing Incidence : अनीता हसनंदानी टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस हैं. फिलहाल वे टीवी शो सुमन इंदौरी में अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत रही हैं. वहीं एक्ट्रेस ने अब एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि जब वे महज 9 या 10 साल की थीं तब स्कूल के दिनों के दौरान उन्हें छेड़छाड़ की घटना का सामना करना पड़ा था.
Anita Hassanandani Shares Eve Teasing Incidence
स्कूल के दिनों में छेड़छाड़ की घटना का करना पड़ा था सामना

दरअसल Hauterrfly को दिए एक लेटेस्ट इंटरव्यू में अनीता हसनंदानी ने बताया कि जब वे स्कूल में थीं उस समय उनके साथ छेड़छाड़ की घटना हुई थी. एक्ट्रेस ने कहा,”जब हम स्कूल में थे, मां हमें रिक्शा में जाने के लिए 10 रुपये देती थीं और वापस आते समय, हम पैदल आते थे. हम कैंटीन में समोसा या कुछ और खाने के लिए पैसे बचा लेते थे. जब हम पैदल आते थे तो एक रिक्शा वाला होता था और ऐसा हफ्ते में एक बार या हर दिन नहीं होता था.”
उन्होंने आगे कहा, “एक रिक्शा चालक सेम पोजिशन में खड़ा होता था, अपनी पैंट उतारता है और हमें परेशान करने वाली नजरों से देखते हुए खुद को छूना शुरू कर देता था.” एक्ट्रेस ने आगे खुलासा किया कि घटना के बाद, उन्होंने रास्ता बदल दिया लेकिन रास्ता बदलने के बावजूद, उन्हें अभी भी यह डर रहता था कि ड्राइवर अभी भी उनका पीछा कर रहा होगा.खासकर जब यह लड़कियों का स्कूल था. उन्होंने कहा, “वह रास्ता जानता था और उसके पास एक रिक्शा भी था, इसलिए जब भी स्कूल के आसपास कोई रिक्शा होता तो हम डर जाते थे.”
अनीता ने पांच साल का लिया था ब्रेक

अनीता हसनंदानी को स्टार प्लस के धारावाहिक ‘ये है मोहब्बतें’ से खूब पहचान मिली थी. इस शो में दिव्यांका त्रिपाठी और करण पटेल ने लीड रोल प्ले किया था. अनीता ने मां बनने के बाद पांच साल तक काम से ब्रेक लिया था अब एक्ट्रेस ने सुमन इंदौरी शो के साथ टीवी पर कमबैक किया. शो में श्वेता गौतम, ज़ैन इमाम और अशनूर कौर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


