Airtel’s tension increased : भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को बेहतरीन और सस्ते प्लान्स देने के लिए जानी जाती है.
भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को बेहतरीन और सस्ते प्लान्स देने के लिए जानी जाती है. लगभग 47 करोड़ यूजर्स वाली इस कंपनी ने एक ऐसा प्लान लॉन्च किया है जो कम कीमत में लंबी वैलिडिटी और ढेर सारे बेनिफिट्स देता है. अगर आप भी बार-बार रिचार्ज कराने से परेशान हैं तो यह प्लान आपके लिए एकदम परफेक्ट है.
Airtel’s tension increased

जियो का 448 रुपये वाला रिचार्ज प्लान खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्हें इंटरनेट की ज़रूरत नहीं है लेकिन फ्री कॉलिंग की सुविधा चाहिए. इस प्लान में आपको पूरे 84 दिनों तक किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलेगा. साथ ही जियो यूजर्स को 1000 फ्री SMS भी दिए जाते हैं जो सभी नेटवर्क्स पर मान्य हैं.

ध्यान रहे, यह एक वॉयस ओनली प्लान है. यानी इसमें इंटरनेट डेटा शामिल नहीं है. अगर आप इंटरनेट चलाने के लिए भी प्लान लेना चाहते हैं तो जियो का 899 रुपये वाला प्लान आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है. उस प्लान में 90 दिन की वैलिडिटी के साथ हर दिन 2GB डेटा और एक्स्ट्रा 20GB बोनस डेटा भी मिलता है.

448 रुपये वाले प्लान के साथ जियो कुछ अतिरिक्त सुविधाएं भी दे रहा है. इसमें आपको Jio TV और Jio AI Cloud का फ्री एक्सेस भी मिलता है. यानी मनोरंजन और क्लाउड स्टोरेज दोनों ही इस एक प्लान में कवर हो जाते हैं.

टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने हाल ही में टेलिकॉम कंपनियों को निर्देश दिया था कि वे बिना डेटा वाले सस्ते प्लान्स पेश करें. इसके बाद जियो ने इस तरह के कुछ खास वॉयस बेस्ड रिचार्ज प्लान्स लॉन्च किए जिनमें 448 रुपये वाला प्लान सबसे ज्यादा पॉपुलर हो रहा है.

एयरटेल का 589 रुपये वाला प्लान भी लोगों को खूब पसंद आता है. बता दें कि इस प्लान की वैलिडिटी पूरे 30 दिन की है. इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग का लाभ मिलता है. इसके अलावा प्लान में यूजर्स को 50GB डेटा और 300 फ्री SMS जैसे बेनिफिट्स मिल जाते हैं. इतना ही नहीं इस प्लान में रोजाना 100 फ्री SMS का लाभ भी शामिल है. इसके अलावा प्लान में यूजर्स को एयरटेल Xstream Play, Apollo 24|7 Circle और फ्री हैलोट्यून का एक्सेस जैसी सुविधाएं भी मिल जाती हैं.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


