Anant Ambani-Radhika Merchant Hastakshar Ceremony : अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट कपल ने शादी से पहले हस्ताक्षर सेरेमनी की । प्री-वेडिंग का तीसरे दिन अंबानी परिवार ने कई तरह की सेरेमनी का आयोजन किया जिसकी शुरुआत सुबह 10:30 से शुरू होकर देर रात तक चली। इन्हीं में से एक थी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की हस्ताक्षर सेरेमनी।
Anant Ambani-Radhika Merchant Hastakshar Ceremony : अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन 3 मार्च को खत्म हुए। इस खास मौके पर कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।
Anant Ambani-Radhika Merchant Hastakshar Ceremony

प्री-वेडिंग का तीसरे दिन अंबानी परिवार ने कई तरह की सेरेमनी का आयोजन किया, जिसकी शुरुआत सुबह 10:30 से शुरू होकर देर रात तक चली। इन्हीं में से एक थी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की हस्ताक्षर सेरेमनी।
अनंत और राधिका की हस्ताक्षर सेरेमनी

इस दौरान सभी मेहमानों के लिए ड्रेस कोड हेरिटेज इंडियन रखा गया था। ये सेरेमनी गुजरात के जामनगर में वेन्यू पर शाम 6 बजे शुरू हुई थी। इस खास मौके पर राधिका पेस्टल कलर के खूबसूरत लहंगे में नजर आई। तो वहीं, अनंत अंबानी भी मैचिंग शेरवानी में नजर आए।
दोनों को इस सेरेमनी के दौरान एक-दूजे पर प्यार बरसाते हुए देखा गया। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने हस्ताक्षर सेरेमनी के मौके पर एक-एक कर साइन किए। हालांकि, इसका खुलासा नहीं हुआ है कि राधिका और अनंत ने किस तरह के पेपर्स पर हस्ताक्षर किए।
राधिका मर्चेंट का हस्ताक्षर सेरेमनी लुक

हस्ताक्षर सेरेमनी के मौके पर अंबानी परिवार की होने वाली बहू ने मशहूर फैशन डिजाइनर तरुण तहिलियानी का डिजाइन किया हुआ पेस्टल कलर का लहंगा पहना था, जोकि खास तौर पर उन्हीं के लिए तैयार किया गया था। लहंगे का कलर गोल्डन एंड ब्लश पिंक रखा था।
इसके साथ उन्होंने एक नहीं बल्कि नेट के दो दुपट्टे कैरी किए हुए थे। बता दें, राधिका का ये लहंगा सिल्क एंड ऑर्गेंजा मिक्स्ड कपड़े से बनाया गया है। इस पर डायमंड जूलरी कैरी की हुई थी। वहीं दोनों हाथों में हथफूल भी पहने हुए थे।
जुलाई में होगी शादी

शादी मुंबई में होगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि मुकेश अंबानी अपने छोटे बेटे की शादी काफी ग्रैंड करने वाले हैं। अनंत और राधिका की शादी इस साल 12 जुलाई को होने जा रही है। इस तरह से प्री-वेडिंग फंक्शन में पानी की तरह पैसा बहाया है वैसे की शादी में भी होने वाला है।
Newsjagran आशा करता हैं कि इस आर्टिकल से आपको Anant Ambani-Radhika Merchant Hastakshar Ceremony के बारे में जानकारी मिल गई होगी, इसे अपने बाकी के दोस्तो के साथ भी शेयर करें ताकि उन्हें भी Anant Ambani-Radhika Merchant Hastakshar Ceremony दिख सके
आज के ताजा रेट्स, बाजार भाव और IPO अपडेट
सोना, चांदी, पेट्रोल-डीजल, गैस, डॉलर और शेयर बाजार से जुड़े हर महत्वपूर्ण अपडेट के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। यहां आपको रोजाना अपडेट होने वाले ताजा भाव और मार्केट ट्रेंड्स मिलेंगे।
निवेशकों के लिए जरूरी
सोना-चांदी, ईंधन, गैस, डॉलर और IPO से जुड़ी कीमतें बाजार की स्थिति के अनुसार बदलती रहती हैं। किसी भी निवेश या खरीदारी का निर्णय लेने से पहले ताजा भाव और नवीनतम अपडेट जरूर चेक करें।
लेटेस्ट रेट्स और मार्केट अपडेट के लिए NewsJagran पर बने रहें।


