NewsjagranNewsjagranNewsjagran
  • बिजनेस न्यूज़
    बिजनेस न्यूज़Show More
    b52-bomber-price-boeing-b52h-aircraft-cost-features-hindi
    B-52 Bomber Price: दुनिया में सिर्फ अमेरिका के पास है B-52 बॉम्बर, किस कंपनी ने बनाया और कितनी है इसकी कीमत?
    16 जून 2026
    pmjay-ayushman-yojana-eligibility-check-ayushman-card-benefits-hindi
    PMJAY: ₹5 लाख के मुफ्त इलाज वाली आयुष्मान योजना के लिए आप योग्य हैं या नहीं? ऐसे करें जांच
    16 जून 2026
    fii-investment-top-13-stocks-gave-up-to-115-percent-return
    FII निवेश का असर: विदेशी निवेशकों ने जिन 13 शेयरों को छुआ, उनमें आई 115% तक की बंपर उछाल
    16 जून 2026
    pm-kisan-yojana-23rd-installment-status-check-beneficiary-list-june-2026
    PM Kisan Yojana: 23वीं किस्त की तारीख घोषित होते ही स्टेटस चेक करने की मची होड़, आप भी ऐसे करें चेक
    16 जून 2026
    100000-ton-basmati-rice-stuck-kandla-port-hormuz-strait-export-crisis
    100000 टन चावल से लदे जहाज कर रहे रास्ता खुलने का इंतजार, भारत का 50% एक्सपोर्ट पूरी तरह ठप!
    16 जून 2026
  • कमोडिटी
    कमोडिटीShow More
    gold-silver-price-today-16-june-2026-gold-crosses-rs-1-52-lakh
    Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी के दाम में फिर मची हलचल, 24K गोल्ड ₹1.52 लाख के पार; जानिए आज के ताजा रेट
    16 जून 2026
    petrol-price-today-crude-oil-falls-4-percent-but-petrol-diesel-rates-unchanged
    Petrol Price Today: क्रूड ऑयल 4% टूटा, फिर भी पेट्रोल-डीजल सस्ता क्यों नहीं हुआ? चंडीगढ़ में पेट्रोल ₹101 और डीजल ₹89 के पार, जानिए आपके शहर का ताजा रेट
    15 जून 2026
    gold-silver-price-today-15-june-2026-gold-recovers-silver-under-pressure
    Gold-Silver Price Today: उतार-चढ़ाव के बीच संभला सोना, चांदी अब भी दबाव में; जानिए आपके शहर में क्या है गोल्ड-सिल्वर का भाव?
    15 जून 2026
    petrol-price-today-crude-oil-falls-petrol-diesel-rate-13-june-2026
    Petrol Price Today: क्रूड ऑयल 2 महीने के निचले स्तर पर, फिर भी नहीं मिली राहत! जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट
    13 जून 2026
    gold-silver-price-today-12-june-2026-gold-rate-silver-price-india
    Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी के दामों में फिर मची हलचल! जानिए आज कितने बदले आपके शहर के भाव
    12 जून 2026
  • शेयर बाज़ार
    शेयर बाज़ारShow More
    yes-bank-share-price-target-after-24-rupees-level
    Yes Bank Share: तेजी की हैट्रिक लगा रहे यस बैंक के शेयर, 3 महीने में 34% रिटर्न; ₹24 के बाद अगला टारगेट क्या?
    16 जून 2026
    a1-limited-share-upper-circuit-after-rs35-crore-orders
    Upper Circuit: करोड़ों के ऑर्डर मिलते ही बदली किस्मत, A-1 लिमिटेड के शेयर लगातार अपर सर्किट में
    16 जून 2026
    suzlon-installs-indias-tallest-s175-5mw-wind-turbine-karnataka-share-jumps
    Suzlon का नया कमाल! इस शहर में लगाया देश का सबसे ऊंचा और पावरफुल विंड टर्बाइन; शेयर ने लगाई लंबी छलांग
    16 जून 2026
    gic-ofs-government-selling-5-percent-stake-retail-investors-details-hindi
    GIC OFS: सरकार बेच रही 5% तक हिस्सेदारी, रिटेल निवेशकों के लिए बड़ा मौका; जानिए पूरी डिटेल
    16 जून 2026
    ltcg-tax-removed-fii-investment-government-bonds-india
    LTCG टैक्स खत्म होते ही 17,000 करोड़ रुपये का निवेश, आखिर क्या हैं सरकारी बॉन्ड जहां FIIs ने लगाया पैसा?
    16 जून 2026
Search
© 2026 News Jagran Digital Media. All Rights Reserved. | Udyam-HR-05-0178310
Reading: Sitaare Zameen Par Movie Review: आमिर ने किया बेहतरीन काम, खूबसूरत मैसेज के साथ दिल में उतरती है फिल्म
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NewsjagranNewsjagran
Font ResizerAa
  • बिजनेस न्यूज़
  • कमोडिटी
  • शेयर बाज़ार
Search
  • बिजनेस न्यूज़
  • कमोडिटी
  • शेयर बाज़ार
Follow US
© 2026 News Jagran. All Rights Reserved.
बॉलीवुड

Sitaare Zameen Par Movie Review: आमिर ने किया बेहतरीन काम, खूबसूरत मैसेज के साथ दिल में उतरती है फिल्म

Namam Sharma
Last updated: 2025/06/20 at 9:48 अपराह्न
Namam Sharma - Senior Editor – Newsjagran
Share
10 Min Read
Sitaare Zameen Par Movie Review
SHARE

Sitaare Zameen Par Movie Review: फिल्म देखते हुए उसपर पैनी नजर बनाए रखना, स्क्रीनप्ले, एक्टिंग और तमाम तकनीकी पहलुओं पर दिमाग में नोट बनाते चलना हम लोगों के काम का हिस्सा होता है. लेकिन कभी-कभार कुछ ऐसी फिल्में बड़े पर्दे पर हमारे सामने उतरती हैं जिन्हें देखते हुए पता नहीं चलता कि दिल ने कब दिमाग को उठाकर पिछली सीट पर भेज दिया है.

Contents
Sitaare Zameen Par Movie Reviewसितारों के गुलशन की कहानी  अपनी कमियों से बनी एक परफेक्ट फिल्म

दर्शक के खून में उबाल ला देने, रोमांच से भर देने और कुछ भी कर के जेब से टिकट के पैसे निकलवा लेने की होड़ में जुटी फिल्मों के दौर में ‘सितारे जमीन पर’ वो फिल्म बनकर आई है, जिसे देखकर निकलते हुए आपके होठों पर मुस्कराहट रह जाती है.

किसी भी फिल्म को देखते हुए उसपर पैनी नजर बनाए रखना, उसके स्क्रीनप्ले, एक्टर्स के काम और तमाम तकनीकी पहलुओं पर दिमाग में नोट बनाते चलना हम लोगों के काम का हिस्सा होता है. लेकिन कभी-कभार कुछ ऐसी फिल्में बड़े पर्दे पर हमारे सामने उतरती हैं जिन्हें देखते हुए पता नहीं चलता कि दिल ने कब दिमाग को उठाकर पिछली सीट पर भेज दिया है और स्टीयरिंग अपने हाथों में ले लिया है. 

Sitaare Zameen Par Movie Review

फिल्म : सितारे जमीन पर

Ratings : 3.5/5

कलाकार : आमिर खान, आरुष दत्ता. गोपी कृष्णन, वेदांत शर्मा, नमन मिश्रा, ऋषि शहानी, ऋषभ जैन, आशीष पेंडसे, संवित देसाई, सिमरन मंगेशकर और आयुष भंसाली

निर्देशक :आर. एस. प्रसन्ना

सितारों के गुलशन की कहानी 

बौद्धिक अक्षमता वाले लोगों के साथ हमारे आसपास के लोगों का बर्ताव काफी शर्मनाक रहा है. ये मानने में कोई गुरेज नहीं होना चाहिए कि एक खास उम्र और सोशल सेटिंग में आने के बाद ही हम लोगों में ‘अपने से अलग’ हर व्यक्ति के साथ, कम से कम एक आम इंसान की तरह पेश आने की सेंसिटिविटी और समझ आई है. हालांकि, आज के दौर में भी ये एक दुर्लभ चीज ही है और कभी-कभार ही पाई जाती है. ‘सितारे जमीन पर’ ऐसे ही कुछ लोगों की कहानी है. 

ये एक कोच की कहानी भी है जिसने जिंदगी में कभी अपने किसी डर का सामना ही नहीं किया. वो जब भी जिंदगी के पाटों के बीच फंसता है, तो अपना बूता आजमाने की बजाय भाग खड़ा होता है. चाहे अपने पिता से मिला ट्रॉमा हो, या अपनी पत्नी की इच्छाओं पर खरा उतरने की बात हो, गुलशन अरोड़ा (आमिर खान) से आप यही उम्मीद रखते हैं कि वो जबतक हो सकेगा अकड़ से काम लेगा और जब बात उसके पक्ष में नहीं झुकेगी तो भाग खड़ा होगा. दिल्ली की बास्केटबॉल टीम के असिस्टेंट कोच गुलशन अरोड़ा कोच तो बहुत अच्छे हैं मगर आदमी सही नहीं हैं. 

हालांकि, कानून एक ऐसी चीज है जो अच्छे-अच्छे भागने वालों की लगाम खींचना जानता है. एक ‘कांड’ करने के बाद अरोड़ा साहब पर कोर्ट में ऐसे ही नकेल कसी जाती है. पहली बार अपराध हुआ है इसलिए दया दिखाते हुए जेल नहीं भेजा जाता, मगर उन्हें बैद्धिक अक्षमता वाले लोगों की एक टीम को बास्केटबॉल की कोचिंग देने का आदेश दिया जाता है. गुलशन को इस बात की तसल्ली नहीं है कि वो जेल होने से बच गया है, बल्कि उसे चिंता है कि उसे तीन महीने इन ‘पागल’ लोगों को कोचिंग देनी होगी. 

दिक्कत ये नहीं है कि गुलशन को ऑटिज्म के बारे में नहीं पता, डाउन सिंड्रोम नहीं पता या ऑटिज्म स्पेक्ट्रम नहीं पता. दिक्कत ये है कि वो इन डिसऑर्डर के साथ जन्मे लोगों को ‘नॉर्मल’ इंसान भी नहीं मानता. गुलशन की एक दिक्कत ये भी है कि वो दूसरों की बात समझना ही नहीं जानता और इसीलिए अपनी पत्नी सुनीता (जेनेलिया डी’सूजा) से भी उसका रिश्ता गड़बड़ चल रहा है. अपनी नई बास्केटबॉल टीम को कोचिंग देते हुए गुलशन के दिमाग के पेंच खुलना और उसके दिल के तार सुलझना ‘सितारे जमीन पर’ का मुद्दा हैं. 

अपनी कमियों से बनी एक परफेक्ट फिल्म

बतौर एक्टर या सुपरस्टार नहीं, बल्कि सिनेमा में इमोशनल और सोशल मैसेज देने वाली फिल्मों को बढ़ावा देने वाले एक आर्टिस्ट के तौर पर आमिर खान ने सालों से एक विश्वास कायम किया है. उनके करियर में कुछ भी चल रहा हो मगर ये विश्वास कायम तो रहता ही है. इस बार ‘सितारे जमीन पर’ से आमिर ने फिर एक बार से उस विश्वास को मजबूत किया है कि वो ऐसी कहानियां को बढ़ावा देते रहेंगे जिनका दिल, इमोशन और मैसेज एकदम सही ठिकाने पर होगा.

ये फिल्म ऑटिज्म स्पेक्ट्रम या डाउन सिंड्रोम की नॉलेज देने के चक्कर में नहीं पड़ती और ना ही इसे पड़ना चाहिए था. फिल्म का फोकस इस बार पर है कि जो भी आपसे ‘अलग’ है उससे आप किस तरह डील करें. ऐसे ही एक सीन में जब गुलशन नहाने से घबराने वाले एक लड़के का डर दूर करता है तो ये सीन बहुत प्यारा लगता है. ये कोच जब अपने खिलाड़ियों को बास्केटबॉल की ट्रेनिंग देने के साथ-साथ उनसे जिंदगी को खुशनुमा और सरल बनाने की ट्रेनिंग लेता है तो सिनेमा स्क्रीन की तरफ देखते हुए आप को भी एक खुशी फील होती है. 

ऐसा नहीं है कि फिल्म में सिर्फ इमोशन और ड्रामा ही है. ‘सितारे जमीन पर’ की कॉमेडी जिस तरह लिखी गई है, वो पिछले कुछ वक्त में आई कई ‘कॉमेडी’ फिल्मों से भी बहुत बेहतर है. इस फिल्म के पंच बहुत मजेदार हैं और डायलॉग बहुत चटपटे. आमिर और बाकी एक्टर्स की कॉमिक टाइमिंग बहुत दमदार है.

फिल्म में एक ऐसा मैसेज है जिसे एक फिल्म भर में समेट पाना असल में एक बहुत मुश्किल टास्क रहा होगा. मगर ‘सितारे जमीन पर’ इस बात को लेकर सतर्क नजर आती है कि लगातार मैसेज या ड्रामा का डोज बहुत ज्यादा ना हो जाए. और जब भी कहानी इस तरह के जों में जाती है और फिल्म थोड़ी स्लो होनी शुरू होती है, कोई ऐसा कॉमेडी भरा सीन आता है जो माहौल बदल देता है. यहां देखें ‘सितारे जमीन पर’ का ट्रेलर:

आमिर के एक्टिंग टैलेंट पर कभी किसी को कोई शक रहा ही नहीं, लेकिन ‘सितारे जमीन पर’ में उनकी परफॉरमेंस अलग से याद रह जाने वाली चीज है. खासकर फिल्म के अंत की तरफ उनका एक इमोशनल मोनोलॉग बहुत ज्यादा दमदार है. इसका इमोशन सिनेमा के पर्दे से निकलकर आपके दिल में उतरने लगता है. ‘सितारे जमीन पर’ में आमिर के साथ नजर आ रहे बाकी आर्टिस्ट रेगुलर एक्टर नहीं हैं. वे असल जिंदगी में बैद्धिक अक्षमताओं के साथ जी रहे लोग हैं जिन्हें देशभर से चुना गया है. 

आरुष दत्ता. गोपी कृष्णन, वेदांत शर्मा, नमन मिश्रा, ऋषि शहानी, ऋषभ जैन, आशीष पेंडसे, संवित देसाई, सिमरन मंगेशकर और आयुष भंसाली ने जिस तरह अपने किरदार निभाए हैं वो अपने आप में स्क्रीन पर देखने लायक एक एक्सपीरियंस है. डॉली अहलुवालिया ने एक बार फिर से मम्मी जी के किरदार को मजेदार बना दिया है और ब्रिजेन्द्र काला अपने लिमिटेड सीन्स में माहौल बना देते हैं. गुरपाल सिंह ने प्रिंसिपल का किरदार ऐसे निभाया है कि आप ना सिर्फ उनसे सीखते हैं बल्कि उनपर प्यार भी आता है. 

‘सितारे जमीन पर‘ में भी अपने हिस्से की कमियां हैं. कहीं-कहीं पर फिल्म थोड़ी स्लो लगती है. कुछ जगह एक डिसकनेक्ट सा भी है. गुलशन की मां की कहानी का ट्विस्ट और कुछेक चीजें नहीं भी होतीं तो काम चल जाता. लेकिन इस फिल्म की कमियां जैसे ही उभरनी शुरू होती हैं, आमिर के स्पेशल सितारे अपने काम से उन्हें गायब कर देते हैं. हर बार जब ये कलाकार स्क्रीन पर आते हैं तो आपकी नजरें इनपर टिकी रह जाती हैं. ‘सितारे जमीन पर’ की कमियां ही इसे खूबसूरत बनाती हैं. 

आमिर ने परफॉरमेंस तो कमाल की दी ही है, मगर बतौर प्रोड्यूसर इस कहानी के साथ खड़े होने के लिए उनकी अलग से तारीफ बनती है. फिल्म इंडस्ट्री में ‘परफेक्शनिस्ट’ कहे जाने वाले आमिर इस बार एक परफेक्ट फिल्म तो नहीं लेकर आए. मगर ‘सितारे जमीन पर’ उनकी वो फिल्म है जो अपनी कमियों के बावजूद सबसे ज्यादा खूबसूरत है. 

Also Read;

The Raja Saab Tremendous Teaser Released: द राजा साब में संजय दत्त का ऐसा अवतार देख चौंक जाएंगे आप

You Might Also Like

सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल का वीडियो वायरल, फैंस बोले- ‘ऐसा लगा जैसे फिर लौट आए SSR’

‘पंचायत’ सीजन 5 की हुई आधिकारिक घोषणा, जानिए कब और कहां देख पाएंगे अभिषेक-रिंकी की कहानी

‘Dhurandhar 2’ OTT Release: भारत में Netflix पर नहीं आएगी रणवीर सिंह की फिल्म, इस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीमिंग

40-50 की उम्र में क्यों बढ़ रहे अचानक हार्ट अटैक? अभिनेता Dileep Raj की मौत के बाद डॉक्टरों ने दी चेतावनी

Mouni Roy Divorce Rumours: पति Suraj Nambiar ने डिएक्टिवेट किया Instagram? शादी की तस्वीरें भी हुईं गायब

TAGGED: Sitaare Zameen Par Movie Review, अपनी कमियों से बनी एक परफेक्ट फिल्म, सितारे जमीन पर
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
By Namam Sharma Senior Editor – Newsjagran
Follow:
नमम शर्मा, Newsjagran के सीनियर एडिटर हैं। बिज़नेस न्यूज़, कमोडिटी बाज़ार, सोना-चांदी भाव, पेट्रोल-डीजल रेट और फाइनेंस में 9 साल का अनुभव। हिंदी डिजिटल पत्रकारिता के जानकार।
Previous Article PM-Kisan राज्यवार आँकड़े: 2025 में किस राज्य को कितना लाभ? PM Kisan Beneficiary List 2025: पीएम किसान योजना 20वी क़िस्त की नई लिस्ट जारी, लिस्ट कैसे चेक करें.
Next Article CSBC Bihar Police Constable Exam Admit Card 2025 at csbc.bihar.gov.in CSBC Bihar Police Constable Exam Admit Card 2025 at csbc.bihar.gov.in: इन तारीखों पर मिलेंगे एडमिट कार्ड, CSBC बिहार पुलिस परीक्षा केंद्र जारी

आज के लाइव रेट्स

  • आज का सोने का भाव
  • आज का चांदी का भाव
  • आज का पेट्रोल-डीजल भाव
  • आज का LPG रेट
  • CNG रेट
  • PNG रेट
  • कच्चे तेल का भाव
  • डॉलर-रुपया रेट
  • IPO GMP Today

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें

DA Hike 2026: Central Government Employees के लिए Dearness Allowance और Salary Update
DA Hike 2026: Central Government Employees के लिए Dearness Allowance और Salary Update
8 वेतन आयोग
श्रीराम फाइनेंस को MUFG बैंक के प्रस्तावित निवेश के लिए CCI की मंज़ूरी मिल गई
श्रीराम फाइनेंस को MUFG बैंक के प्रस्तावित निवेश के लिए CCI की मंज़ूरी मिल गई | 2026 अपडेट
बाज़ार रिपोर्ट
Pakistan की Iran War में मध्यस्थता पर उठा सवाल
Pakistan की Iran War में मध्यस्थता पर उठा सवाल, US Defence Expert ने बताया ‘Ludicrous Nonsense’
बाज़ार रिपोर्ट
Jio Financial ने Reliance International Leasing IFSC में ₹64 करोड़ का निवेश किया
Jio Financial ने Reliance International Leasing IFSC में ₹64 करोड़ का निवेश किया – संयुक्त उद्यम को मजबूत बनाने की रणनीति
बाज़ार रिपोर्ट
Bank Nifty २% से अधिक गिरी
Bank Nifty २% से अधिक गिरी: RBI के विदेशी मुद्रा नियंत्रण के आदेश के बाद शेयर बाजार में गिरावट
बाज़ार रिपोर्ट
Petrol Diesel Price Today: 1 अप्रैल 2026
Petrol Diesel Price Today: 1 अप्रैल 2026 को क्या हैं आपके शहर के दाम? जानिए पूरी लिस्ट
बाज़ार रिपोर्ट
YES Bank ने S. Anantharaman को नियुक्त किया Chief Risk Officer
YES Bank ने S. Anantharaman को नियुक्त किया Chief Risk Officer, जोखिम प्रबंधन को किया सशक्त
बाज़ार रिपोर्ट
pfc-rec-merger-government-stake-51-percent-nbfc-power-sector-india
PFC–REC Merger: सरकार 51% हिस्सेदारी बनाए रखने की तैयारी में, क्या होगा पावर सेक्टर पर असर?
बाज़ार रिपोर्ट
om-power-transmission-ipo-subscription-day1-gmp-analysis-listing-date
Day 1 पर सिर्फ 6% सब्सक्रिप्शन: Om Power Transmission IPO में ठंडी शुरुआत, GMP क्या दे रहा संकेत?
बाज़ार रिपोर्ट
IRFC Q1 FY26 results: Strong growth in profit
IRFC Q1 FY26 के नतीजे: लाभ में शानदार वृद्धि
फाइनेंस

महत्वपूर्ण पृष्ठ

  • बिजनेस न्यूज़
  • कमोडिटी
  • शेयर बाज़ार

त्वरित लिंक्स

  • 8 वेतन आयोग
  • सरकारी योजनाएं
  • बिजनेस न्यूज़
  • Advertise With Us
  • अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
  • Terms of Service

Discover News Jagran

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer & Affiliate Disclosure
  • Editorial Policy
  • Author Bio & Team
  • Career

आज के लाइव रेट्स

  • आज का सोने का भाव
  • आज का चांदी का भाव
  • आज का पेट्रोल-डीजल भाव
  • आज का LPG रेट
  • CNG रेट
  • PNG रेट
  • कच्चे तेल का भाव
  • डॉलर-रुपया रेट
  • IPO GMP Today
NewsjagranNewsjagran
© 2026 News Jagran Digital Media | Google News Approved | MSME: Udyam-HR-05-0178310
  • बिजनेस न्यूज़
  • कमोडिटी
  • शेयर बाज़ार
Manage Consent
To provide the best experiences, we use technologies like cookies to store and/or access device information. Consenting to these technologies will allow us to process data such as browsing behaviour or unique IDs on this site. Not consenting or withdrawing consent, may adversely affect certain features and functions.
Functional Always active
The technical storage or access is strictly necessary for the legitimate purpose of enabling the use of a specific service explicitly requested by the subscriber or user, or for the sole purpose of carrying out the transmission of a communication over an electronic communications network.
Preferences
The technical storage or access is necessary for the legitimate purpose of storing preferences that are not requested by the subscriber or user.
Statistics
The technical storage or access that is used exclusively for statistical purposes. The technical storage or access that is used exclusively for anonymous statistical purposes. Without a subpoena, voluntary compliance on the part of your Internet Service Provider, or additional records from a third party, information stored or retrieved for this purpose alone cannot usually be used to identify you.
Marketing
The technical storage or access is required to create user profiles to send advertising, or to track the user on a website or across several websites for similar marketing purposes.
  • Manage options
  • Manage services
  • Manage {vendor_count} vendors
  • Read more about these purposes
View preferences
  • {title}
  • {title}
  • {title}
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?