Must watch these 4 movies were made on plane crash : ये फिल्में अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रही है. बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में ऐसी कई फिल्में बनी हैं जिनमें प्लेन क्रैश का दर्दनाक मंजर दिखाया गया है.
Must watch these 4 movies were made on plane crash
Top 4 Films Based On Plane Crash: ये फिल्में अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रही है. फिल्म इंडस्ट्री में हर तरह के टॉपिक पर फिल्में बनती आई हैं. बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में ऐसी कई फिल्में बनी हैं जिनमें प्लेन क्रैश का दर्दनाक मंजर दिखाया गया है. इस लिस्ट में अजय देवगन की ‘रनवे 34’, ‘अलाईव’, ‘फ्लाइट’ और ‘स्नेक्स ऑन अ प्लेन’ शामिल हैं.
1. रनवे 34

अजय देवगन और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म ‘रनवे 34’ साल 2022 में रिलीज हुई थी. फिल्म में दिखाया गया है कि कोचीन में खराब मौसम से निपटने के बाद, दो पायलट तिरुवनंतपुरम में जोखिम भरी लैंडिंग करते हैं. इस फिल्म में अजय देवगन और अमिताभ बच्चन के अलावा रकुल प्रीत सिंह, बोमन ईरानी, अंगिरा धार और आकांक्षा सिंह जैसे सितारे हैं. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
2. स्नेक्स ऑन अ प्लेन

डेविड आर एलिस के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘स्नेक्स ऑन अ प्लेन’ साल 2006 में रिलीज हुई थी. फिल्म में एफबीआई एजेंट नेविल फ्लिन को एक ऐसे प्लेन की कमान संभालने के लिए मजबूर किया जाता है, जिसमें जहरीले सांप भरे होते हैं. इन सांपों को एक गैंगस्टर जानबूझकर छोड़ता है ताकि एक शख्स उसके खिलाफ गवाही न दे सके. इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है.
3. अलाईव
1993 में रिलीज हुई फिल्म ‘अलाईव’ जब उनका प्लेन एंडीज पर्वत सीरीज में क्रैश जाता है. उरुग्वे की रग्बी टीम को जिंदा रहने के लिए उन्हें काफी जद्दोजहद करनी पड़ती है. फ्रैंक मार्शल के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म भी प्राइम वीडियो पर अवलेबेल है.
4. फ्लाइट

2012 की फिल्म ‘फ्लाइट’ को रॉबर्ट जेमेकिस ने डायरेक्ट किया है. फिल्म एक एयरलाइन पायलट की कहानी है जो क्रैश हुए प्लेन को सुरक्षित रूप से लैंड करके एक बड़ी दुर्घटना को टाल देता है. इससे वो रातोंरात हीरो बन जाता है. इस फिल्म में डेनजल वॉशिंगटन, डॉन चीडल, केली रेली, जॉन गुडमैन, ब्रूस ग्रीनवुड और मेलिसा लियो जैसे स्टार्स शामिल हैं. ‘फ्लाइट’ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


