Know the latest rates of Gold in your city on 11 June 2025 : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट सोना 89,590 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर पर बिक रहा है तो वहीं 24 कैरेट सोने का भाव 97,720 रुपये है. फिर से बुधवार को चमका सोना.
Know the latest rates of Gold in your city on 11 June 2025
Gold Price Today 11 June 2025: सोने के दाम में बुधवार को तेजी देखी गई है, जबकि चांदी भी एक दिन पहले की तुलना में ऊंचे भाव पर कारोबार कर रहा है. अमेरिकी कोर्ट की तरफ से ट्रंप सरकार को स्वीपिंग टैरिफ वसूलने की मंजूरी देने के बाद सोने में ये उछाल देखने को मिल रहा है. एमसीएक्स पर सोना 0.33 प्रतिशत चढ़कर 97,220 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से कारोबार कर रहा है, जबकि चांदी 0.07 प्रतिशत उछलकर 1,06,824 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है.
आपके शहर का ताजा भाव

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट सोना 89,590 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर पर बिक रहा है तो वहीं 24 कैरेट सोने का भाव 97,720 रुपये है. इसी तरह जयपुर में 22 कैरेट सोना 89,590 रुपये जबकि 24 कैरेट सोना 97,720 रुपये की दर से बिक रहा है. पटना में 22 कैरेट सोना भी जयपुर के भाव पर ही बेचा जा रहा है. अगर बात आर्थिक राजधानी मुंबई की करें तो यहां पर 22 कैरेट सोना 90,200 रुपये जबकि 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 98,400 के भाव पर कारोबार कर रहा है. गुड रिटर्न्स डॉट कॉम वेबसाइट के मुताबिक, मुंबई में चांदी 100 रुपये महंगा होकर 1,09,100 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रही है.
हैदराबाद में 22 कैरेट सोना 90,200 रुपये की दर से बिक रहा है जबकि 24 कैरेट सोने का भाव 98,400 रुपये हैं. इसी तरह से चेन्नई और बेंगलुरू में भी इसी भाव से सोना बिक रहा है. कोलकाता की अगर बात करें तो यहां पर 22 कैरेट सोना 90,200 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि 24 कैरेट सोना 97,570 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा है.
कई फैक्टर का कीमत पर असर
सोना के दाम कई फैक्टर से तय किए जाते हैं. इनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार की दरें, सीमा कर, टैक्स और एक्सचेंज रेट शामिल है. इसके अलावा, भारत में गोल्ड का सांस्कृतिक और वित्तीय तौर पर भी काफी महत्व है. एक तरफ इसे निवेश के लिए सबसे बेहतर समझा जाता है तो वहीं दूसरी तरफ शादी से लेकर किसी भी पर्व-त्योहार में इसका होना बहुत ही शुभ माना जाता है.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


