You will not be able to identify between Aishwarya and Aaradhya : इस फोटो में ऐश्वर्या राय को देखकर उनकी बेटी आराध्या की याद आ जाएगी. ऐश्वर्या राय के बचपन की एक फोटो वायरल हो रही है.
You will not be able to identify between Aishwarya and Aaradhya

Aishwarya Rai Bachchan Childhood Photo: एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ स्ट्रॉन्ग बॉन्ड शेयर करती हैं. ऐश्वर्या के साथ अक्सर आराध्या को देखा जाता है. ऐश्वर्या बेटी का हाथ पकड़े नजर आती हैं. हाल ही में वो बेटी आराध्या के साथ कांस भी गई थीं. मां-बेटी की इस जोड़ी को फैंस बहुत पसंद करते हैं. लोग आराध्या को ऐश्वर्या की परछाई बताते हैं.
ऐश्वर्या राय की बचपन की फोटो वायरल
अब ऐश्वर्या राय बच्चन की बचपन की एक फोटो वायरल हो रही है. इस फोटो में एक्ट्रेस ने फ्लिक्स हेयरकट लिया हुआ है. बालों में हेयरबैंड लगाया हुआ है. हाथ में एक पेंसिल लेकर वो पोज दे रही हैं. ऐश्वर्या की ये फोटो देखकर फैंस को उनकी बेटी आराध्या याद आ रही है. आराध्या बिल्कुल अपनी मां जैसी लगती हैं. उनकी हेयरस्टाइल से लेकर फीचर्स तक सभी बिल्कुल ऐश्वर्या से मेल खाते हैं.
बता दें कि ऐश्वर्या राय ने 20 अप्रैल 2007 में अभिषेक बच्चन के साथ शादी की थी. दोनों की शादी बहुत चर्चा में रही थी. 16 नवंबर 2011 को ऐश्वर्या ने बेटी आराध्या को जन्म दिया था. उसके बाद से ऐश्वर्या पूरा फोकस बेटी आराध्या पर देती हैं. वो जहां भी जाती हैं अपने साथ आराध्या को लेकर जाती हैं.
ऐश्वर्या हर बार कांस फिल्म फेस्टिवल में भी आराध्या को लेकर जाती हैं. हाल ही में हुए कांस में भी दोनों को साथ देखा गया था. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है. इस वीडियो में ऐश्वर्या ब्लैक गाउन में अपना लुक फ्लॉन्ट कर रही हैं. इसी दौरान उनकी बेटी आराध्या भी साथ हैं. ऐश्वर्या ने बेटी का हाथ पकड़ा हुआ है.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


