Kangana Ranaut Called Pakistan A Country Full Of Terrorists : एक्ट्रेस ने पोस्ट में पाकिस्तान को ब्लडी कॉकरोच कहा है. भारत-पाक में छिड़ी जंग के बीच एक्ट्रेस और बीजेपी नेता कंगना रनौत ने पाकिस्तान पर भड़ास निकली है. कंगना रनौत ने कहा पाकिस्तान को नक्शे से मिटा देना चाहिए.
Kangana Ranaut Called Pakistan A Country Full Of Terrorists
Kangana Ranaut On Pakistan: एक्ट्रेस टर्न पॉलिटिशन कंगना रनौत हमेशा किसी ना किसी वजह से सुर्खियो मे छाई रहती, वे अपनी बेबाक राय रखने के लिए भी जानी जाती हैं एक बार फिर वे अपने तीखे राजनीतिक रुख से सुर्खियां बटोरी हैं. दरअसल भारत-पाक टेंशन के बीच कंगना ने पाकिस्तान पर निशाना साधा है. अभिनेत्री और बीजेपी सांसद ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर पाकिस्तान को “आतंकवादियों से भरा एक बुरा देश” बताया, साथ ही कहा इसे “दुनिया के नक्शे से मिटा दिया जाना चाहिए.”
कंगना लगातार भारतीय सैन्य कार्रवाई को कर रही हैं सपोर्ट
वैसे ये पहली बार नहीं है जब कंगना ने भारत की सैन्य प्रतिक्रिया का सपोर्ट किया है. इससे पहले उन्होंने अमृतसर के पास से एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें भारतीय S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम की सराहना की गई थी. एक अन्य पोस्ट में, उन्होंने जम्मू के लोगों से खतरों के बीच मजबूत बने रहने की अपील की थी. उन्होंने पोस्ट में लिखा था, “जम्मू निशाने पर! इंडियन एयर डिफेंस ने जम्मू में पाकिस्तानी ड्रोन को नष्ट कर दिया. मज़बूत बने रहो जम्मू।”
कंगना रनौत ने पाकिस्तान के खिलाफ दिया कड़ा रिएक्शन
बता दें कि भारतीय सेना के ऑपरेशन सिन्दूर से बौखलाए पाकिस्तान ने 8 मई को भारत के कई हिस्सों में मिसाइलों और ड्रोन से हमले करने की नापाक कोशिश की थी जिन्हें भारतीय सशस्त्रबलों ने नाकाम कर दिया था. ये ड्रोन हमले जम्मू और कश्मीर में जम्मू, सांबा, सतवारी और उधमपुर, पंजाब में अमृतसर और जालंधर और राजस्थान में बीकानेर और जैसलमेर के क्षेत्रों में किए गए थे.

वहीं पाकिस्तान की इस कायराना हरकत के बाद कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर WION की एक न्यूज़ रिपोर्ट को रीपोस्ट किया है. इस रिपोर्ट में 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में पाकिस्तान की भूमिका के लिए यूएन सिक्योरिटी काउंसिल में पाकिस्तान से पूछताछ की गई थी. इस रिपोर्ट के साथ, कंगना ने पाकिस्तान के खिलाफ तीखा रिएक्शन देते हुए लिखा, “ब्लडी कॉकरोच… खौफनाक, आतंकवादियों से भरा बुरा देश… दुनिया के नक्शे से ही मिटा दिया जाना चाहिए. “
कंगना रनौत वर्क फ्रंट
कंगना रनौत के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस को आखिरी बार इमरजेंसी में देखा गया था. कंगना द्वारा निर्देशेत और स्टारर ये फिलम काफी देरी के बाद 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में कंगना ने दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल प्ले किया था. फिल्म में अनुपम खेर, दिवंगत सतीश कौशिक, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, विशाक नायर और श्रेयस तलपड़े भी थे. अब कंगना हॉलीवुड की फिल्म में नजर आएंगीं.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


