Ambedkar Jayanti 2025 Wishes in Hindi : अंबेडकर जयंती पर आप भी अपनों को उनके प्रेरणादायक संदेश भेजकर शुभकामनाएं दें. 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई जाती है. समाज में उनकी अहम भूमिका रही है.
Ambedkar Jayanti 2025 Wishes in Hindi
अंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं
Ambedkar Jayanti 2025 Wishes: डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर को भारतीय संविधान के जनक के रूप में जाना जाता है. हर साल 14 अप्रैल को देशभर में उनकी जयंती ‘अंबेडकर जयंती’ के रूप में मनाई जाती है. 1891 में मध्य प्रदेश के महू में जन्मे डॉ. अंबेडकर एक न्यायविद्, अर्थशास्त्री, समाज सुधारक और भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार थे.
वे उस संविधान निर्माण समिति के अध्यक्ष थे, जिसने भारत का संविधान तैयार किया. डॉ. अंबेडकर ने सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया. उन्होंने अंततः 1956 में बौद्ध धर्म अपना लिया और लाखों अनुयायियों को भी प्रेरित किया. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर अपनों को ये प्रेरणादयी संदेश भेजकर शुभकामनाएं दें.

आज का ये दिन बड़ा महान है
बनकर सूरज चमका एक इंसान है
कर गए सबके भले के लिए काम ऐसा
बना गए हमारे देश का संविधान.
अंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं
एक महान व्यक्ति एक प्रतिष्ठित व्यक्ति से अलग हैं, क्योंकि
वह समाज का सेवक बनने के लिए तैयार रहता है.
अंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं
शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो
अंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं
बाबा तेरी कलम के बल हम राज करते हैं
तेरी करनी पे बाबा हम नाज करते है
बदलेगा वक्त ओर जमाना भी
जय भीम के उद्घोष से ये आगाज करते है
जय भीम
कर गुजर गए वो भीम थे
भारत को जगाने वाले भीम थे
हमने तो सिर्फ इतिहास पढ़ा है
इतिहास को बनाने वाले हमारे भीम थे.
हैप्पी अंबेडकर जयंती 2025
अपनी नींद गंवा कर हमको जगाया
आंसू अपने गिराकर हमको हंसाया
कभी भी ना भूलना उस महान शख्स को
देश से मिटाई छुआछूत की गुलामी
और इंसान को इंसान बनाया
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


