मोनालिसा का वायरल वेस्टर्न लुक: मोनालिसा का वेस्टर्न लुक वायरल हो रहा है. मोनालिसा ने कैंडिड अंदाज में पोज दिए हैं. उनका स्टाइल फैंस को पसंद आ रहा है.
मोनालिसा का वायरल वेस्टर्न लुक

Monalisa Western Look: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा सोशल मीडिया सेंसेशन हैं. उनका अंदाज, स्टाइल खूब पसंद किया जाता है. मोनालिसा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं. वो काफी रील्स बनाती हैं. मोनालिसा एक्टिंग सीख रही हैं. उनकी रील्स में भी ये झलकता है. मोनालिसा एक्टिंग के साथ-साथ अपने फैशन स्टेटमेंट पर भी काम कर रही हैं. खुद को ग्रूम कर रही हैं.
मोनालिसा का वेस्टर्न अंदाज वायरल

मोनालिसा ने हाल ही में वेस्टर्न अंदाज में फोटोज और वीडियोज शेयर किए हैं. फोटोज में वो जीन्स के साथ ब्लैक शर्ट पहने दिख रही हैं. उन्होंने इस लुक को काले चश्मे से कंप्लीट किया है. इसी के साथ व्हाइट स्लिपर कैरी की. उन्होंने कुछ फोटोज में हाई पोनी बनाई है और कुछ में बालों को खुला छोड़ा है. इसी के साथ उन्होंने रेड लिपस्टिक से लुक पूरा किया.
इसके अलावा उन्होंने एक रील शेयर की है. इस रील में वो व्हाइट शर्ट पहने नजर आ रही हैं. उन्होंने इस लुक को बिना मेकअप और खुले बालों से कंप्लीट किया. उन्होंने ए दिल गाने पर रील बनाई है.

बता दें कि इसके अलावा मोनालिसा ने एक रील में श्रीदेवी की एक्टिंग भी की थी. उनके अंदाज को फैंस ने पसंद किया था. हालांकि, कुछ लोगों ने ये भी कहा था कि मोनालिसा को एक्टिंग सीख लेनी चाहिए.

मोनालिसा की बात करें तो महाकुंभ में माला बेचते हुए उनके वीडियोज वायरल हुए थे. मोनलिसा की आंखों ने फैंस के दिलों पर जादू कर दिया था. इसके बाद वो वायरल हो गईं. मोनालिसा को काम मिलने लगा. उन्हें एक फिल्म भी ऑफर हो गई थी. इसके अलावा उन्होंने अपनी पहली विदेश ट्रिप भी कर ली थी. वो एक इवेंट के लिए नेपाल गई थीं.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


