खौफ का दूसरा नाम है ये 5 हॉरर फिल्में : हॉरर फिल्में देखना पसंद है तो आपको ये 5 फिल्में बिल्कुल मिस नहीं करनी चाहिए. हम आपको आज सबसे डरावनी फिल्मों की लिस्ट बता रहे हैं जिसे देखकर आपकी रातों की नींदें उड़ सकती है.
खौफ का दूसरा नाम है ये 5 हॉरर फिल्में
Top Horror Films On OTT: हॉरर फिल्मों के शौकीन दर्शक अक्सर ऐसी फिल्मों की तलाश में रहते हैं. अगर घर बैठे उन्हें इन फिल्मों को देखने का मौका मिल जाए तो क्या ही बात हो. हम आपके लिए ऐसी ही 5 सबसे डरावनी फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं जो ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है. इन फिल्मों को IMDB पर हाई रेटिंग मिली हुई है. ये फिल्में कमजोर दिल वाले दर्शकों के लिए बिल्कुल नहीं है क्योंकि ये रूह सिहरा देने वाली हैं.
1. द एक्जॉर्सिस्ट
1973 में रिलीज हुई फिल्म ‘द एक्जॉर्सिस्ट’ को दुनिया की सबसे खतरनाक फिल्म माना जाता है. इस फिल्म को IMDB की लिस्ट में टॉप पर जगह मिली है जहां इसकी रेटिंग 8.1 स्टार्स है. फिल्म में दिखाया गया है कि एक बुरी आत्मा एक छोटी बच्ची पर कब्जा कर लेती है और उसकी मां उसकी जान बचाने के लिए दो कैथोलिक पादरियों की मदद लेती है. ये फिल्म प्राइम वीडियो पर अवेलेबल है.
2. रेक
‘रेक’ 2007 में रिलीज हुई थी जो अब प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है. इस फिल्म को IMDB पर 7.4 रेटिंग मिली है. फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें दिखाया जाता है कि एक टेलीविजन रिपोर्टर कैमरामैन के साथ इमरजेंसी कर्मचारियों का पीछा करते हैं. जब वे एक अंधेरे अपार्टमेंट में पहुंचते हैं तो अचानक उन्हें किसी डरावनी चीज के साथ अंदर बंद कर दिया जाता है.
3. शटर
टॉप हॉरर फिल्मों की लिस्ट में ‘शटर’ तीसरे नंबर पर है. बंजोंग पिसंथनकुन और पार्कपूम वोंगपूम के डायरेक्शन वाली इस फिल्म को IMDB पर 7 रेटिंग मिली है. ये फिल्म भी प्राइम वीडियो पर मौजूद है. फिल्म दो लड़कों की कहानी है जो अपनी कार से एक लड़की को कुचलकर फरार हो जाते हैं. लेकिन उनमें से एक फोटोग्राफर को अपनी तस्वीरों में अजीबोगरीब परछाइयां दिखाई देती हैं.
4. द फोर्थ काइंड
‘द फोर्थ काइंड’ को IMDB पर 5.9 रेटिंग मिली है. ये फिल्म अलास्का की कहानी जहां एक शहर में पिछले 40 सालों में लोग बिना किसी वजह के गायब हो गए हैं. ये फिल्म भी प्राइम वीडियो पर मौजूद है.
5. पैरानॉमल एक्टिविटी
ओरेन पेली की ‘पैरानॉमल एक्टिविटी’ को IMDB पर 6.3 रेटिंग मिली है. प्राइम वीडियो पर अवेलेबल इस फिल्म में एक कपल की कहानी दिखाई गई है जो एक घर में शिफ्ट होते हैं और वहां उन्हें राक्षसी का सामना करना पड़ता है.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


