क्या है 37 साल की मुनमुन दत्ता के सिंगल रहने की वजह: तारक मेहता उल्टा चश्मा में मुनमुन दत्ता ने बबीता जी के किरदार में खूब पहचान बनाई है. मुनमुन 37 साल की उम्र में भी कुंवारी हैं. क्या आप जानते हैं आखिर एक्ट्रेस ने अभी तक शादी क्यों नहीं की है?
तारक मेहता का उल्टा चश्मा सोनी टीवी का सबसे पॉपुलर शो है. ये सिटकॉम कई सालों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है और इसके हर किदार घर-घर पहचान बना चुके हैं. शो में बबीता जी का किरदरान नभाने वाली मुनमुन दत्ता को भी काफी पसंद किया जाता है.एक्ट्रेस रियल लाइफ में सिंगल हैं.
क्या है 37 साल की मुनमुन दत्ता के सिंगल रहने की वजह

मुनमुन दत्ता टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं. वे तारक मेहता शो में मिस्टर अय्यर की पत्नी बबीता जी का किरदार निभाती हैं. मुनमुन शो में तो शादीशुदा महिला का रोल प्ले करती है लेकिन असल जिंदगी में वे कुंवारी हैं.

डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक मुनमुन से उनके शादी ना करने की वजह के बारे में कई बार पूछा जा चुका है लेकिन वे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात करना पसंद नहीं करती हैं.

वैसे रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस को पास्ट रिलेशनशिप में काफी दर्द मिला है. दरअसल मुनमुन का नाम बिग बॉस फेम अरमान कोहली संग जुड़ा था.

हालांकि इस जोड़ी का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला. इनकी राहें जुदा होने की वजह अरमान का गुस्सैल स्वभाव बताया जाता है.

रिपोर्ट के मुताबिक जब अरमान और मुनमुन के बीच रिलेशनशिप था तब वैलेंटाइन के मौके पर इस जोड़ी के बीच काफी लड़ाई-झगड़ा हुआ था.

बात काफी बढ़ गई थी जिसके बाद इन्होंने ब्रेकअप कर लिया था.

इसके बाद एक्ट्रेस का नाम तारक मेहता में टप्पू का किरदार निभाने वाले राज अनादकट संग भी जुड़ा था. दोनों की सगाई के रूमर्स भी फैले थे. हालांकि दोनों ने अफेयर की खबरों को खारिज कर दिया था.

फिलहाल 37 साल की उम्र में मुनमुन दत्ता सिंगल ही हैप्पी लाइफ जी रही हैं. हालांकि फैंस उनके मिंगल होने का इंतजार कर रहे हैं.

मुनमुन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 8.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं.

मुनमुन अपनी तस्वीरों से सोशल मीडिया पर आग लगाए रहती हैं.

फैंस भी एक्ट्रेस की तस्वीरों को बेहद पसंद करते हैं और खूब प्यार लुटाते हैं.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


