Supernatural Thoughts Of Premanand Ji Maharaj : प्रेमानंद जी महाराज के सुविचार आपके जीवन को एक नई दिशा दे सकते हैं. जानें वह क्यों कहते हैं कि भगवान के नाम रुपी जहाज में बैठ जाओं, बिना प्रयास के पास हो जाएगा’.
Premanand Ji Maharaj Ke Anmol Vachan : प्रेमानंद जी महाराज एक महान संत और विचारक हैं जो जीवन का सच्चा अर्थ समझाते और बताते हैं. प्रेमानंद जी के अनमोल विचार जीवन को सुधारने और संतुलन बनाएं रखने में मार्गदर्शन करते हैं.
Supernatural Thoughts Of Premanand Ji Maharaj
प्रेमानंद जी महाराज कहते हैं चाहे जितना शुभ कर्म कर लो लेकिन अगर भगवान के नाम का जप नहीं करते तो आपका कल्याण नहीं होगा. भजन करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है, चाहे आप जितना बड़ा शुभ काम कर लो, भजन और भगवान का नाम जपना अत्यंत जरुरी माना गया है. अगर आपने भगवान के नाम का जप नहीं किया सब कुछ अधूरा है.

भगवान के नाम रुपी जहाज में बैठ जाओं, बिना प्रयास के पास हो जाएगा. नानक नाम जहाज है, चढ़े सो उतरे पार, यदि पूर्व के पर्वत जैसे आपके पाप हैं और आप नाम जप करते हैं तो नाम जप के प्रभाव से पर्वत जैसे पाप नष्ट हो जाएंगे. भगवान का नाम जहाज़ की तरह है, जो श्रद्धा करने वालों को गुरु पार उतारता है. इसीलिए भगवान के नाम का जप निरंतर करते रहें.
भगवान का नाम कल्पवृक्ष है जो इच्छा करोगे मिलता चला जाएगा. भगवान अपने भक्तों की हर इच्छा को सुनते हैं. जीव स्वभाविक चाह करता है सुख की जो जगत में नहीं है, जगत में माया है, माया में छल है सुख नहीं सुख का छलावा है, जिसे तुम सुख समझते हो सुख की छाया है. समझ पड़ती नहीं यह मेरे गिरधर की माया है. सुख तो केवल भगवान में है. पूरे जगत को भगवान का स्वरुप समझो, निरंतर भगवान का नाम समर्ण करों, तुम सुखी नहीं परम सुखी हो जाओगे.
इसीलिए ईश्वर का नाम लेना और उनकी भक्ति करना मनुष्य को अपना कर्म समझकर करना चाहिए. भगवान आपके साथ हमेशा और सदा खड़े रहेंगे.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


