Launch date of iQOO 13 revealed Along With Features : आइकू 13 का भारत में इंतजार काफी जल्द खत्म होने वाला है. आइए हम आपको इस फोन की लॉन्च डेट के साथ इसके बारे में पता चली लीक डिटेल्स के बारे में भी बताते हैं.
iQOO ने काफी कम वक्त में भारतीय यूज़र्स के दिमाग में अपने लिए एक अच्छी छवि बना ली है. आइकू के स्मार्टफोन को यूज़र्स अच्छे प्रोसेसर के लिए जानते हैं. इस बार आईकू अपने एक नए फोन iQOO 13 को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. आइकू ने इस फोन को अपने घरेलू मार्केट यानी चीन में लॉन्च कर दिया है. आइए हम आपको इस फोन के बारे में बताते हैं.
Launch Date Of iQOO 13 revealed Along With Features
iQOO 13 की लॉन्च डेट

भारत में इस फोन की लॉन्चिंग दिसंबर 2024 में होने वाली है. आइकू ने अपने आधिकारिक एक्स (पुराना नाम ट्विटर) हैंडल के जरिए ट्वीट करके इस ख़बर के बारे में जानकारी दी है. ग्राहक इस फोन को अमेज़न और आइकू की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकेंगे. इस फोन के फीचर्स की बात करें तो जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि आइकू के फोन प्रोसेसर के लिए जाने-जाते हैं.
लिहाजा, कंपनी ने अपने इस फोन में भी एक लेटेस्ट लॉन्च Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया है. इस प्रोसेसर के साथ भारत में अभी तक सिर्फ एक ही फोन लॉन्च हुआ है और आइकू 13 शायद इस प्रोसेसर के साथ आने वाला दूसरा फोन हो सकता है.
कंपनी ने इस फोन के टीज़र रिलीज़ करने शुरू कर दिए है, जिसके जरिए हमें इस फोन के कई खास फीचर्स का भी पता चलने लगा है. आइकू अपने इस फोन में LTPO AMOLED डिस्प्ले दे सकती है, जो शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस के साथ आएगी. इस फोन के डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 144Hz हो सकता है.
कैमरा सेटअप और बैटरी

इस फोन के पिछले हिस्से पर 50-50MP के तीन कैमरे हो सकते हैं. इन तीन कैमरों में पहला कैमरा 50MP के मेन कैमरा सेंसर, दूसरा 50MP के अल्ट्रावाइड सेंसर और तीसरा 50MP के पेरीस्कोप टेलीफोटो सेंसर के साथ आ सकता है. इनके अलावा फोन के अगल हिस्से में एक कमाल का सेल्फी कैमरा भी दिया जा सकता है. इन सभी के अलावा इस फोन में 6150mAh की एक बड़ी बैटरी दिए जाने की बातें कही जा रही है, जो 120W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा.
आज के ताजा रेट्स: सोना, चांदी, पेट्रोल-डीजल, LPG, डॉलर-रुपया और IPO GMP अपडेट
आपकी जेब, बचत और निवेश पर असर डालने वाले कई महत्वपूर्ण रेट्स हर दिन बदलते हैं। सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया विनिमय दर और IPO GMP तक, इन सभी अपडेट्स की सही जानकारी आपको बेहतर वित्तीय फैसले लेने में मदद कर सकती है।
आज के प्रमुख रेट्स और मार्केट अपडेट्स
इन रेट्स पर नजर रखना क्यों जरूरी है?
सोना और चांदी निवेश और खरीदारी दोनों के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं। इनके दाम में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर निवेशकों और ग्राहकों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें आपके मासिक बजट, यात्रा खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक बाजार की स्थिति का संकेत देती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई जरूरी वस्तुओं की कीमतों को प्रभावित करती है। इसके अलावा IPO GMP निवेशकों को नए आईपीओ की संभावित लिस्टिंग और बाजार की धारणा का अंदाजा लगाने में मदद करता है।
एक जगह पाएं सभी जरूरी वित्तीय अपडेट्स
यदि आप कमोडिटी मार्केट, ईंधन कीमतों, करेंसी रेट्स और निवेश से जुड़े हर बड़े बदलाव पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से फॉलो करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही और समय पर जानकारी आपको बेहतर निवेश रणनीति बनाने और अपने खर्चों की प्रभावी योजना तैयार करने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स, कमोडिटी प्राइस और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


