Apple Will Launch This Model At A Low Price : ऐप्पल एनालिटिक्स के मुताबिक माइकल टिगास के अनुसार iPhone SE 4 को मार्च 2025 में लॉन्च किया जा सकता है. iPhone SE 4 लॉन्च के हिंट को टिगास ने ऐप्पल के आधिकारिक ऐप पर स्पॉट किया है.
iPhone SE 4: Apple ने हालही में अपना लेटेस्ट आईफोन 16 सीरीज (iPhone 16 Series) को लॉन्च किया था जिसमें कंपनी ने अपने 4 फोन्स को उतारा है. लेकिन माना जा रहा था कि एप्पल अपने इवेंट में आईफोन 16 सीरीज के साथ ही आईफोन एसई4 (iPhone SE 4) को भी लॉन्च कर सकती है. लेकिन ऐसा नहीं हुआ, अब इस फोन पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है जिससे लग रहा है कि यह फोन जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है.
Apple Will Launch This Model At A Low Price
iPhone SE 4 पर बड़ा अपडेट

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऐप्पल एनालिटिक्स के मुताबिक माइकल टिगास के अनुसार iPhone SE 4 को मार्च 2025 में लॉन्च किया जा सकता है. iPhone SE 4 लॉन्च के हिंट को टिगास ने ऐप्पल के आधिकारिक ऐप पर स्पॉट किया है. बता दें कि टिगास के अनुसार ऐप्पल ने डेवलपर्स के लिए ‘प्रोडक्ट पेज’ स्टेज पर जरूरी चीजों को चेंज कर दिया है.
अब डेवलपर्स को अपने ऐप्स के iPhone SE पर चलने के स्क्रीनशॉट अपलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसके अलावा iPhone SE 4 में एप्पल होम बटन से भी छुटकारा मिल सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि अब डेवलपर्स को स्क्रीनशॉट को अपलोड नहीं करना पड़ेगा.
क्या मिलेगा खास

अब iPhone SE 4 के बारे में बताएं तो इस फोन का डिजाइन आईफोन 16 के जैसा ही हो सकता है. वहीं इसमें पावरफुल चिपसेट के साथ OLED डिस्प्ले उपलब्ध कराई जा सकती है. इतना ही नहीं फोन में एप्पल का एडवांस ऐप्पल इंटेलिजेंस फीचर्स भी प्रदान कराया जाएगा. iPhone SE 4 में एक एक्शन बटन देखने को मिलेगा. वहीं ये फोन A18 चिपसेट और USB-C पोर्ट के साथ लॉन्च किया जा सकता है. हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी लॉन्चिंग के बारे में कोई आधिकारीक जानकारी साझा नहीं करी है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, iPhone SE 4 की कीमत आईफोन 16 से कुछ कम हो सकती है.
आज के ताजा रेट्स: सोना, चांदी, पेट्रोल-डीजल, LPG, डॉलर-रुपया और IPO GMP अपडेट
आपकी जेब, बचत और निवेश पर असर डालने वाले कई महत्वपूर्ण रेट्स हर दिन बदलते हैं। सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया विनिमय दर और IPO GMP तक, इन सभी अपडेट्स की सही जानकारी आपको बेहतर वित्तीय फैसले लेने में मदद कर सकती है।
आज के प्रमुख रेट्स और मार्केट अपडेट्स
इन रेट्स पर नजर रखना क्यों जरूरी है?
सोना और चांदी निवेश और खरीदारी दोनों के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं। इनके दाम में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर निवेशकों और ग्राहकों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें आपके मासिक बजट, यात्रा खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक बाजार की स्थिति का संकेत देती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई जरूरी वस्तुओं की कीमतों को प्रभावित करती है। इसके अलावा IPO GMP निवेशकों को नए आईपीओ की संभावित लिस्टिंग और बाजार की धारणा का अंदाजा लगाने में मदद करता है।
एक जगह पाएं सभी जरूरी वित्तीय अपडेट्स
यदि आप कमोडिटी मार्केट, ईंधन कीमतों, करेंसी रेट्स और निवेश से जुड़े हर बड़े बदलाव पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से फॉलो करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही और समय पर जानकारी आपको बेहतर निवेश रणनीति बनाने और अपने खर्चों की प्रभावी योजना तैयार करने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स, कमोडिटी प्राइस और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


