Top Upcoming Kannada Movies 2024: SALAAR की सक्सेस के बाद कन्नड़ फिल्मों की डिमांड काफी बढ़ी है. इसी कड़ी में हम आपको कुछ अपकमिंग कन्नड़ फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जो जल्द ही दस्तक देने वाली है.
Upcoming Kannada Movies 2024: एक्टर यश की केजीएफ और ऋषभ शेट्टी की कांतारा के बाद कन्नड़ सिनेमा की ओर भी देशभर के दर्शकों का रुझान बढ़ा है. ऐसे में हम आपको अपकमिंग कन्नड़ फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो जल्द ही दस्तक देने के लिए तैयार है.
Top Upcoming Kannada Movies 2024
इसमें कन्नड़ सिनेमा की मच अवेटेड फिल्म ‘कांतारा: ए लीजेंड चैप्टर 1’ भी शामिल है. इसके अलावा और भी कई शानदार और बिग बजट फिल्में इस लिस्ट में शामिल है. तो चलिए एक नजर डालते हैं जल्द ही रिलीज होने वाली कुछ कन्नड़ फिल्मों पर जिनका फैंस को भी इंतजार है.
‘कांतारा: ए लीजेंड चैप्टर 1’ (Kantara A Legend Chapter 1)

फिल्म ‘कांतारा’ साल 2022 में रिलीज हुई थी और ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. फिल्म का डायरेक्शन ऋषभ शेट्टी ने किया था और फिल्म में ऋषभ अहम रोल में नजर आए थे. अब इसका सीक्वल ‘कांतारा: ए लीजेंड चैप्टर 1’ (Kantara A Legend Chapter 1) आने वाला है. ‘कांतारा: ए लीजेंड चैप्टर 1’ दिसंबर 2024 में रिलीज होगी.
भैरथी रानागल

भैरथी रानागल इस साल नवंबर में रिलेजे होने वाली है. शिवराजकुमार की मुख्य भूमिका वाली ये फिल्म 15 नवंबर को दस्तक देगी.
मार्टिन

मार्टिन इस साल की एक अपकमिंग एक्शन-थ्रिलर फिल्म है. डायरेक्टर ए पी अर्जुन की ये फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है. इसमें ध्रुव सरजा अहम रोल में नजर आएंगे
हैप्पी डेज

हरिप्रिया, बुलेट प्रकाश और अभिनव की फिल्म ‘हैप्पी डेज’ भी 27 दिसंबर को ही रिलीज होने वाली है. इसे वी समुद्रा ने डायरेक्ट किया है.
द्वित्वा

द्वित्वा का डायरेक्शन पवन कुमार ने किया है. इसमें एक्ट्रेस तृषा कृष्णन अहम रोल में नजर आने वाली हैं. फिल्म सिनेमाघरों में 27 दिसंबर 2024 को रिलीज होगी.
टेस्ला

टेस्ला में एक्ट्रेस श्रुति हरिहरन अहम रोल निभा रही हैं. ये कन्नड़ फिल्म भी 27 दिसंबर को रिलीज के लिए तैयार है. ये एक साई-फाई थ्रिलर फिल्म है.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


