Tecno Spark Go 1 launched In India : टेक्नो मोबाइल ने अपना नया स्मार्टफोन टेक्नो स्पार्क गो 1 को देश में लॉन्च कर दिया है. इस स्मार्टफोन में 8GB रैम के साथ 5000 mAh की बैटरी दी गई है.
Tecno Spark Go 1 launched In India : स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी टेक्नो (Tecno Mobiles) ने हालही में स्पार्क सीरीज में अपने यूजर्स के लिए एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. Tecno Spark Go 1 को कंपनी ने अपनी आधिकारीक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है. इस फोन में कंपनी ने 8GB रैम के साथ ही एलसीडी डिस्प्ले भी उपलब्ध कराई है. वहीं इस फोन में 5000 एमएएच की दमदार बैटरी भी दी गई है. इस स्मार्टफोन का डिजाइन भी काफी स्टाइलिश है और इसे कंपनी ने 13 मेगापिक्सल के कैमरा के साथ उतारा है.
Tecno Spark Go 1 launched In India
Tecno Spark Go 1: स्पेक्स

टेक्नो के इस नए स्मार्टफोन में कंपनी ने 6.67 इंच की IPS LCD डिस्प्ले उपलब्ध कराई है. वहीं ये फोन पंच-होल कटआउट फीचर के साथ उतारा गया है. फोन में मौजूद डिस्प्ले 120Hz का रिफ्रेश रेट ऑफर करती है. वहीं Tecno Spark Go 1 Unisoc T615 प्रोसेसर से लैस है. इस स्मार्टफोन को कंपनी ने 6GB+64GB स्टोरेज, 8GB+64GB स्टोरेज, 6GB+128GB स्टोरेज, 8GB+128GB स्टोरेज जैसे वेरिएंट्स में उतारा गया है. वहीं आधी रैम एक्सटेंडेड के रूप में दी गई है.
Tecno Spark Go 1: कैमरा सेटअप
अब इस स्मार्टफोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो कंपनी ने इसमें 13MP के प्राइमरी कैमरा के साथ सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा उपलब्ध कराया हुआ है. साथ ही स्मार्टफोन के बैक पैनल पर सर्कुलर शेप कैमरा आइलैंड फीचर भी देखने को मिल जाता है.
Tecno Spark Go 1: पावर

स्मार्टफोन में पावर के लिए 5000mAh की दमदार बैटरी प्रदान कराई गई है. ये बैटरी 15W के फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है. कंपनी के अनुसार इस फोन में पावर बटन पर डबल टैप के साथ फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया हुआ है.
Tecno Spark Go 1: कीमत
भारत में टेक्नो स्पार्क गो की कीमत 6,490 रुपये से शुरू होती है। 22 अगस्त 2024 को अमेज़न पर टेक्नो स्पार्क गो की सबसे कम कीमत ₹ 6,490 है।
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


