Aditi Rao Hydari Poses On Red Carpet Of Cannes 2024 : कान्स 2024 से अदिति राव हैदरी का नया लुक वायरल हुआ है, जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं. संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडी’ में अपने परफॉर्मेंस से खूब तारीफें बटोरने वाली अदिति राव हैदरी अब कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 में लुक का सबका ध्यान खींच रही हैं.
Aditi Rao Hydari Poses On Red Carpet Of Cannes 2024 : अदिति राव हैदरी अपने रेड कार्पेट लुक से अभी भी फैन्स का दिल जीत रही हैं. कान्स 2024 से अदिति राव हैदरी का एक नया लुक सामने आया है, जिसकी जमकर तारीफ हो रही है. वहीं, कान्स फिल्म फेस्टिवल शानदार तरह से आगे बढ़ रहा है. रेड कार्पेट पर बॉलीवुड की हसीनाएं अपने जलवे बिखेर रही हैं. जहां ऐश्वर्या राय बच्चन और कियारा आडवाणी कान्स अपने अपना जलवा दिखा के वापस मुंबई आ चुकी हैं.

Aditi Rao Hydari Poses On Red Carpet Of Cannes 2024
फैन्स अदिति के इस लुक फैन्स ऐश्वर्या और कियारा के लुक से भी बेहतर बता रहे हैं. अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) अपने इस नए लुक में ब्लैक एंड व्हाइट कलर के गाउन में रेड कार्पेट पर नजर आईं. इससे पहले कान्स फिल्म फेस्टिवल से अदिति राव हैदरी के कई और लुक भी सामने आए हैं. हालांकि, फैन्स अदिति के इस लुक को सबसे ज्यादा स्टाइलिश और एलिगेंट मान रहे हैं.
गौरव गुप्ता के स्प्रिंग 2024 कलेक्शन से है अदिति का आउट फिट

अदिति राव हैदरी ने कान्स फिल्म फेस्टिवल के नए लुक में टाइट फिटेड मोनोक्रॉम ड्रेस पहन रखी है, जो ग्लैमरस होने के साथ-साथ काफी एलीगेंट भी है. 37 साल की एक्ट्रेस का यह गाउन स्ट्रैपलेस है. अदिति का यह आउटफिट गौरव गुप्ता के स्प्रिंग 2024 कलेक्शन से है.
कान्स में भी अदिति का ‘गजगामिनी’ स्टाइल
इस बीच अदिति राव हैदरी का कान्स फिल्म फेस्टिवल से ‘गजगामिनी चाल’ का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है. ‘हीरामंडी’ में अपनी ‘गजगामिनी चाल’ से सोशल मीडिया पर छाने वाली अदिति ने कान्स भी अपनी इसी चाल से फैन्स का दिल एक बार फिर से जीत लिया.
वर्कफ्रंट पर अदिति राव हैदरी

वर्कफ्रंट की बात करें तो अदिति राव हैदरी आखिरी बार संजय लीला भंसाली की नेटफ्लिक्स वेब सीरीज ‘हीरामंडी‘ में नजर आई थीं. सीरीज का प्रीमियर 1 मई को हुआ था, जिसमें अदिति ने बिब्बोजान का किरदार निभाया था. अदिति राव हैदरी ‘अजीब दास्तां’, ‘दिल्ली 6’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और अन्य कई फिल्मों में नजर आई हैं.
आज के लेटेस्ट रेट्स: सोना, चांदी, पेट्रोल-डीजल, LPG, डॉलर-रुपया और IPO GMP अपडेट
आपकी रोजमर्रा की जिंदगी और निवेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण रेट्स हर दिन बदलते हैं। सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया विनिमय दर और IPO GMP तक, इन सभी अपडेट्स का सीधा असर आपके बजट, बचत और निवेश योजनाओं पर पड़ता है। ऐसे में किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले ताजा बाजार भाव और प्रमुख संकेतकों की जानकारी रखना बेहद जरूरी है।
आज के प्रमुख रेट्स और मार्केट अपडेट्स
आपकी जेब और निवेश पर कैसे पड़ता है असर?
सोना और चांदी निवेश और सुरक्षित संपत्ति (Safe Haven Asset) के रूप में काफी लोकप्रिय हैं। इनके दाम में उतार-चढ़ाव का असर निवेशकों, ट्रेडर्स और खरीदारों पर सीधे तौर पर पड़ता है।
वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतों में बदलाव से परिवहन लागत, घरेलू खर्च और महंगाई प्रभावित होती है। कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक बाजार की दिशा तय करने वाले प्रमुख संकेतकों में शामिल हैं।
इसके अलावा डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई वस्तुओं की कीमतों को प्रभावित करती है। वहीं IPO GMP निवेशकों को किसी नए आईपीओ की संभावित लिस्टिंग और बाजार की धारणा का संकेत देता है।
एक जगह पाएं सभी जरूरी वित्तीय अपडेट्स
अगर आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन रेट्स और अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश निर्णय लेने और अपने वित्तीय लक्ष्यों को मजबूत बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स, कमोडिटी प्राइस, ईंधन दरों और निवेश से जुड़ी बड़ी खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


