Actress Tejasswi Prakash Took Break From TV Shows : तेजस्वी प्रकाश ने हाल ही में ये अनाउंस किया कि वो अब फिलहाल टीवी शोज में काम नहीं करेंगी. वो अपने करियर में कुछ और नया करना चाहती हैं.
Actress Tejasswi Prakash Took Break From TV Shows
Actress Tejasswi Prakash Took Break From TV Shows : टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने टीवी शोज के जरिए फैंस के दिलों में खास जगह बनाई. उनके शोज को फैंस काफी पसंद करते हैं. लेकिन अब एक्ट्रेस ने टीवी से ब्रेक लेने का फैसला लिया है. उन्होंने कहा कि वो अब कुछ और ट्राई करना चाहती हैं, इसीलिए टीवी से ब्रेक ले रही हैं.
इन शोज में दिखीं तेजस्वी प्रकाश

तेजस्वी प्रकाश ने 2012 में 2612 से करियर शुरू किया था. वो संस्कार- धरोहर अपनों की, स्वरागिनी-जोड़ों रिश्तों के सुर, पहरेदार पिया की, रिश्ता लिखेंगे हम नया, कर्ण संगिनी, सिलसिला बजलते रिश्तों का 2, फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 10, बिग बॉस 15 और नागिन 6 जैसे शोज कर चुकी हैं.
तेजस्वी को शो स्वरागिनी से खूब नेम-फेम मिला था. वहीं उनका शो पहरेदार पिया की काफी विवादों में रहा था. इसके अलावा वो खतरों के खिलाड़ी की स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट थीं, हालांकि, इंजरी की वजह से उन्हें बीच में शो छोड़ना पड़ा. तेजस्वी बिग बॉस 15 की विनर बनी थीं. बिग बॉस के बाद उन्होंने नागिन में काम किया और ये शोज भी हिट रहा.

पर्सनल लाइफ में तेजस्वी एक्टर करण कुंद्रा को डेट कर रही हैं. करण और तेजस्वी बिग बॉस से साथ आए थे. दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं.
क्यों ब्रेक ले रहीं तेजस्वी प्रकाश?

बॉम्बे टाइम्स के साथ बातचीत में तेजस्वी प्रकाश ने कहा, ‘मैं अलग-अलग मीडियम में एक्सप्लोर करना चाहती हूं. लेकिन कहते हैं न कि कभी किसी चीज के लिए मना मत करिए. तो मैं ये नहीं कहूंगी कि मैं कभी टीवी नहीं करूंगी. टीवी ने मुझे वो बनाया है, जो मैं आज हूं. अगर आप सही टीवी शोज चुनते हैं तो आपको पहचान मिलती है. लोग मुझे जानते हैं, लेकिन अब मैं कुछ नया करना चाहती हूं. तो इसीलिए मैं अब टीवी से ब्रेक ले रही हूं.’
आगे उन्होंने कहा,’हां, ये मुश्किल है. लोगों ने ये किया है. तो मुझे भी लगता है कि मैं ये कर सकती हूं. हो सकता है कि इसमें समय लगे लेकिन ये इम्पॉसिबल नहीं है.’
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


