Ananya Panday Shined With Style In Glittering Dress : कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 से एक के बाद एक हसीनाओं की ग्लैमरस तस्वीरें सामने आ रही हैं. इन्हीं के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने अपने लेटेस्ट अवतार से सोशल मीडिया की सारी लाइमलाइट लूट ली है. जी हां…अनन्या पांडे ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं, जिनमें एक्ट्रेस की नजरें और नजाकत देख फैंस तारीफों के पुल बांधने पर मजबूर हो गए हैं.
Ananya Panday Shined With Style In Glittering Dress
अनन्या पांडे

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे बीते कुछ समय से आदित्य रॉय कपूर संग रूमर्ड ब्रेकअप को लेकर खूब चर्चाओं में बनी हुई हैं. लेकिन ब्रेकअप की खबरों के बीच अनन्या पांडे ने अपने लेटेस्ट लुक से फैंस के दिलों में हलचल मचा दी है. अनन्या ने ब्लैक-गोल्डन आउटफिट में इतनी कमाल तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देख एक्ट्रेस के फैंस दीवाने हुए जा रहे हैं.
खूब चमकीं अनन्या पांडे

अनन्या पांडे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर चार फोटोज का एक पोस्ट शेयर किया है. पहली फोटो में अनन्या पांडे लो नेकलाइन वाला गोल्डन ब्लाउज पहने कैमरा के लिए पोज कर रही हैं. इस तस्वीर में एक्ट्रेस की कजरारी आंखों से चाहकर भी नजरें नहीं हट रही हैं.
अनन्या की वायरल फोटोज

अनन्या पांडे की लेटेस्ट फोटोज सोशल मीडिया पर आते ही वायरल होने लगी हैं. अनन्या के ग्लैमरस लुक पर सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि कई सेलेब्स ने भी कमेंट किया है. अनन्या की स्टाइलिश आउटफिट में ग्लैम फोटोज पर शनाया कपूर, महीप कपूर और भावना पांडे कमेंट्स किए हैं.
एक से बढ़कर एक अनन्या पांडे का पोज

अनन्या पांडे ने ब्लैक-गोल्डन आउटफिट में एक से बढ़कर एक पोज दिए हैं. अनन्या ने स्टाइलिश आउटफिट के साथ किसी भी तरह की ज्वेलरी कैरी नहीं की है. एक्ट्रेस ने सॉफ्ट मेकअप के साथ बेहद ही लाइट कलर का लिपशेड कैरी किया है. और अपने बालों को एक तरफ पार्टिशन करके वेवी लुक में ओपन छोड़ा है.
अनन्या पांडे का वर्कफ्रंट

अनन्या पांडे के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस आखिरी ‘बार खो गए हम कहां’ में नजर आई थीं. अनन्या की यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आई थी. ‘खो गए हम कहां’ से पहले अनन्या पांडे फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ में आयुष्मान खुराना के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखी थीं.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


