Rakul Preet Had Set Condition Before Marrying Jackky : शादी के कुछ महीनों बाद अब रकुल प्रीत सिंह ने राज खोला है और बताया है कि उन्होंने शादी से पहले जैकी भगनानी के सामने कौन सी शर्त रखी थी. रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने 21 फरवरी 2024 को गोवा में एक इंटिमेट सेरेमनी में शादी के बंधन में बंधे थे. वे दोनों लंबे वक्त से डेटिंग कर रहे थे.
Rakul Preet Had Set Condition Before Marrying Jackky
शादी से पहले रखी थी रकुल प्रीत ने शर्त

रकुल प्रीत सिंह ने जूम को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया, ”कोई भी प्रपोजल स्टोरी नहीं जानता है. मैंने जैकी को प्रॉपर प्रपोजल के लिए फोर्स किया था. मैंने उनसे कहा था ‘जब तक तुम प्रपोज नहीं करते, तब तक मैं मंडप में नहीं आऊंगी.’ क्योंकि शादी की डेट फिक्स हो चुकी थी. हमारे पेरेंट्स मिल चुके थे और शादी की तैयारी चल रही थीं.
रकुल प्रीत सिंह का खुलासा

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी इसी साल 21 फरवरी को गोवा में शादी के बंधन में बंधे. दोनों अपनी शादी के शुरुआती दौर को काफी एन्ज्वॉय कर रहे हैं. रकुल प्रीत सिंह ने हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया कि शादी से कुछ महीने पहले तक भी जैकी ने उन्हें प्रपोज करने की बात नहीं की थी. रकुल प्रीत सिंह ने बताया कि उन्होंने शादी से पहले जैकी को प्रपोज करने के लिए फोर्स किया था.
जैकी भगनानी ने नहीं किया था प्रपोज

रकुल प्रीत सिंह ने आगे बताया कि लेकिन जैकी भगनानी ने उन्हें प्रपोज नहीं किया था. और मेरा ऐसा था कि मुझे एक कहानी चाहिए थी. मैं जानती थी कि हम शादी करने जा रहे हैं, लेकिन मुझे जिंदगी भर के लिए एक कहानी चाहिए थी. उन्होंने आगे कहा कि यह उनका बैचलर ट्रिप पर था, जहां उन्होंने प्रपोज किया था.
भूमि पेडनेकर ने निभाई थी अहम भूमिका

रकुल प्रीत सिंह ने कहा, ”लेकिन, ईमानदारी से कहू्ं तो मैं बिल्कुल भूल गई थी और उन्होंने ही मुझे सरप्राइज दिया था. मुझे इसके बारे में कोई आइडिया नहीं था. भूमि पेडनेकर ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. क्योंकि भूमि ने ही एक तरह से इसका सारा इंतजाम किया था, इसलिए मैं अंदाजा भी नहीं लग सका.
भूमि उनकी सबसे अच्छी दोस्त है और निश्चित रूप से अब मेरी भी बहुत अच्छी दोस्त है, इसलिए उसने ही यह सब कुछ रचा, इसलिए मुझे कुछ नहीं पता चला.”
वर्कफ्रंट पर रकुल प्रीत सिंह

वर्कफ्रंट की बात करें तो रकुल प्रीत सिंह कमल हासन के साथ ‘इंडियन 2’ में नजर आएंगी. इस फिल्म में कमल हासन और रकुल प्रीत सिंह के अलावा बॉबी सिम्हा और प्रिया भवानी शंकर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


