Tejasswi Prakash In Bombay Times Fashion Week 2024 : हाल ही में सोशल मीडिया पर तेजस्वी प्रकाश की कुछ खूबसूरत तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें एक्ट्रेस एथनिक लुक में नजर आ रही हैं. हालांकि, तस्वीरों में एक्ट्रेस के लुक से ज्यादा उनके मेकअप ने लोगों का ध्यान खींचा. चलिए नजर डालते हैं उनके इस दमदार लुक पर. टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश अपने फैंस के दिलों पर राज करती हैं. इसके अलावा वे किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं.
Tejasswi Prakash In Bombay Times Fashion Week 2024
तेजस्वी प्रकाश

‘बिग बॉस 15’ विनर और टीवी की ‘नागिन’ से टीवी से अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाली तेजस्वी प्रकाश की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिनमें एक्ट्रेस अपने अंदाज और स्टाइल से फैंस को दीवाना बना रहे हैं. हालांकि, वायरल तस्वीरों में तेजस्वी प्रकाश का मेकअप फैंस का ज्यादा ध्यान खींच रहा है.
तेजस्वी के मेकअप ने खींचा ध्यान

वायरल हो रही फोटोज में खास बात ये है कि एक्ट्रेस के डार्क मेकअप ने लोगों का खूब ध्यान खींचा. फोटो में एक्ट्रेस एथनिक लुक में नजर आ रही हैं, लेकिन तस्वीरों में एक्ट्रेस डार्क मेकअप कैरी किए नजर आ रहे हैं. इस मेकअप में उनको पहचाना काफी मुश्किल हो रहा है. फोटो में एक्ट्रेस का अलग लुक में नजर आ रही हैं.
तेजस्वी का एथनिक लुक

वायरल हो रही तस्वीरों में तेजस्वी प्रकाश नीले एंड सिल्वर कलर के लहंगे में नजर रैंप वॉक करती नजर आ ही हैं. इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने बालों को खुला छोड़ा है और खूबसूरत अंदाज में रैंप वॉक कर रही है. फोटोज में एक्ट्रेस के लुक को बेहद पसंद किया जा रहा है. साथ ही एक्ट्रेस के अंदाज के फैंस दीवाने हो रहे हैं.
सोशल मीडिया पर तेजस्वी प्रकाश

तेजस्वी प्रकाश खुद भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ अपनी खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करती रहती हैं. उनकी तस्वीरों और वीडियो को बेहद पसंद किया जाता है. तेजस्वी प्रकाश की काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है. उनको इंस्टाग्राम पर 7 मिलियन से ज्यादा फैंन फॉलो करते हैं, जो उनके हर अंदाज के दीवाने हैं.
तेजस्वी प्रकाश का वर्कफ्रंट

वहीं, अगर तेजस्वी प्रकाश के वर्कफ्रंट की बात करें तो ‘बिग बॉस 15’ की ट्रॉफी अपने नाम करने वाली तेजस्वी ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग और सीरियल ‘संस्कार -धरोहर अपनों की’ से किया था. इसके बाद वो टीवी शो ‘स्वरागिनी’, ‘पहरेदार पिया की’, ‘सिलसिला बदलते रिश्तों का’, ‘खिलाड़ी सीजन 10’ और ‘नागिन’ जैसे शो में नजर आ चुकी हैं और इन दिनों वो करण कुंद्रा के साथ अपने रिश्तों को लेकर सुर्खियों में हैं.
आज क्या बदल गया? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
हर दिन कुछ ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। सोना-चांदी के भाव हों, पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतें हों या फिर डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP, इन अपडेट्स पर नजर रखना आपको बेहतर वित्तीय फैसले लेने में मदद कर सकता है।
आज के जरूरी रेट्स और मार्केट अपडेट्स
- आज का सोने का भाव
- आज का चांदी का भाव
- आज का पेट्रोल-डीजल भाव
- आज का LPG रेट
- CNG रेट
- PNG रेट
- कच्चे तेल का भाव
- डॉलर-रुपया रेट
- IPO GMP Today
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव निवेशकों के साथ-साथ खरीदारी की योजना बना रहे लोगों के लिए भी अहम होता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG के रेट सीधे तौर पर आपके मासिक बजट और रोजमर्रा के खर्चों को प्रभावित करते हैं।
इसके अलावा, कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक बाजार की दिशा का संकेत देती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई वस्तुओं की कीमतों पर असर डालती है। IPO GMP किसी नए आईपीओ को लेकर बाजार की संभावित धारणा समझने का एक महत्वपूर्ण संकेतक माना जाता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़े सभी महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नियमित नजर बनाए रखें। सही समय पर सही जानकारी आपको खर्चों की बेहतर योजना बनाने, निवेश के फैसले समझदारी से लेने और बदलते बाजार को आसानी से समझने में मदद कर सकती है।


