Top 6 Web Series To Stream On OTT In May 2024 : मई माह मैं अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म में कई शानदार वेब सीरीज और फिल्मों की स्ट्रीमिंग होने वाली है. मई का महीना ओटीटी पर भी जबरदस्त होने वाला है. हीरामंडी, ब्रोकन न्यूज सीजन 2, ब्रिजटन सीजन 3, मंजुम्मेल बॉयज, द आइडिया ऑफ यू…
Top 6 Web Series To Stream On OTT In May 2024
1. द ब्रोकन न्यूज सीजन 2

विनय वाइकुल निर्देशित और संबित मिश्रा द्वारा लिखित वेब सीरीज ‘द ब्रोकन न्यूज‘ का यह दूसरा सीजन है. सीरीज में न्यूज रिपोर्टिंग की दुनिया को दिखाया गया है. नए सीजन में सोनाली बेंद्रे, जयदीप अहलावत और श्रिया पिलगांवकर क्रमशः अमीना कुरेशी, दीपांकर सान्याल और राधा भार्गव के रूप में अपनी भूमिकाओं को दोहराते हुए दिखाई देंगे. द ब्रेकिंग न्यूज सीजन 2 की स्ट्रीमिंग 3 मई से ZEE5 पर होगी.
2. हीरामंडी: द डायमंड बाजार

इस वेब सीरीज के साथ संजय लीला भंसाली ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं. कहानी 1940 के दौरान भारत के आजादी के संघर्ष के दौरान की है. यह कहानी, प्यार, ताकत, बदले और आजादी की है. सीरीज 1 मई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है, जिसमें मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, फरदीन खान, शेखर सुमन, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख, अध्ययन सुमन, शर्मिन सहगल और ताहा शाह बदुशा हैं.
3. ब्रिजटन सीजन 3

सीरीज का प्रीमियर 16 मई से नेटफ्लिक्स पर होगा. ब्रिजर्टन का तीसरा सीजन पेनेलोप और कॉलिन की दोस्ती से प्यार तक की यात्रा की कहानी दिखाता है. निकोला कफलान और ल्यूक न्यूटन इस सीजन में पेनेलोप और कॉलिन की मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे.
4. द एटिपिकल फैमिली

12 एपिसोड की वेब सीरीज 4 मई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. इसमें मुख्य भूमिका में जंग की योंग, चुन वू ही, गो डू शिम और क्लाउडिया किम हैं. यह के ड्रामा बोक ग्वी जू और उनके परिवार के इर्द-गिर्द घूमता है, जिनमें से प्रत्येक के पास अद्वितीय अलौकिक शक्तियां हैं.
5. द आइ़़डिया ऑफ यू

ऐनी हैथवे की फिल्म 2 मई को अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होगी. फिल्म की कहानी एक 40 वर्षीय सिंगल मदर की है, जो 24 साल के एक बॉय बैंड सिंगर से अचानक मिलती है. दोनों की मुलाकात दोस्ती और फिर प्यार में बदल जाती है. उम्र के फासले को दिखाती फिल्म फैन्स का मनोरंजन करने के लिए ओटीटी पर आ रही है.
6. मंजुम्मेल बॉयज

मंजुम्मेल बॉयज 2024 में आई मलयालम भाषा की सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है, जिसे चिदंबरम द्वारा लिखित और निर्देशित किया गया है. यह फिल्म 5 मई को डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी. फिल्म की कहानी मंजुम्मेल नामक एक छोटे से शहर के दोस्तों के एक ग्रुप की है, जो कोडाइकनाल में छुट्टियां बिताने का फैसला करते हैं.
Newsjagran आशा करता हैं कि इस आर्टिकल से आपको Top 6 Web Series To Stream On OTT In May 2024 के बारे में जानकारी मिल गई होगी, इसे अपने बाकी के दोस्तो के साथ भी शेयर करें ताकि उन्हें भी Top 6 Web Series To Stream On OTT In May 2024 के बारे में पता चल सके
आज क्या बदल गया? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
हर दिन कुछ ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। सोना-चांदी के भाव हों, पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतें हों या फिर डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP, इन अपडेट्स पर नजर रखना आपको बेहतर वित्तीय फैसले लेने में मदद कर सकता है।
आज के जरूरी रेट्स और मार्केट अपडेट्स
- आज का सोने का भाव
- आज का चांदी का भाव
- आज का पेट्रोल-डीजल भाव
- आज का LPG रेट
- CNG रेट
- PNG रेट
- कच्चे तेल का भाव
- डॉलर-रुपया रेट
- IPO GMP Today
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव निवेशकों के साथ-साथ खरीदारी की योजना बना रहे लोगों के लिए भी अहम होता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG के रेट सीधे तौर पर आपके मासिक बजट और रोजमर्रा के खर्चों को प्रभावित करते हैं।
इसके अलावा, कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक बाजार की दिशा का संकेत देती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई वस्तुओं की कीमतों पर असर डालती है। IPO GMP किसी नए आईपीओ को लेकर बाजार की संभावित धारणा समझने का एक महत्वपूर्ण संकेतक माना जाता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़े सभी महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नियमित नजर बनाए रखें। सही समय पर सही जानकारी आपको खर्चों की बेहतर योजना बनाने, निवेश के फैसले समझदारी से लेने और बदलते बाजार को आसानी से समझने में मदद कर सकती है।


