Aarti Singh Shared Beautiful Video Of Her Wedding : टीवी एक्ट्रेस और कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह ने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड दीपक चौहान के साथ सात फेरे लिए हैं. शादी के 4 दिन बाद एक्ट्रेस ने अपनी शादी का एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है, जिसको बेहद पसंद किया जा रहा है.

Aarti Singh Shared Beautiful Video Of Her Wedding : टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस और कॉमेडियन-एक्टर कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह शादी के बंधन में बंध चुकी हैं. एक्ट्रेस ने 25 अप्रैल को ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड दीपक चौहान के साथ सात फेरे लिए हैं. वहीं, अब शादी के 4 दिन बाद एक्ट्रेस ने अपनी शादी का एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है, जिसको शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने बड़ा प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है, जिसको बेहद पसंद किया जा रहा है.
Aarti Singh Shared Beautiful Video Of Her Wedding

शेयर किए गए वीडियो में आरती और दीपक के दुल्हा-दुल्हन बनने से लेकर दोनों के सात फेरे लेने तक के खूबसूरत पलों को कैमरे में कैद किया गया है. साथ ही वीडियो में वो पल भी कैद हुआ जब आरती थोड़ी घबराहट और फेस पर प्यारी सी स्माइल लिए वेडिंग हॉल में एंट्री करती हैं. दीपक और आरती एक दूसरे नजरें मिलाते हैं और एक दूसरे को गले लगाते हुए अपना प्यार और एक होने की खुशी जाहिर करते हैं. वीडियो के साथ-साथ कैप्शन को भी बेहद पसंद किया जा रहा है.
आरती के शादी का वीडियो हुआ वायरल
आरती ने इस खूबसूरत वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘आरती… दीपक बिना अधूरी… और जब दोनों जाएंगे तो ईश्वर मुस्कुरा कर आशीर्वाद देते हैं.. इस शुभ मिलन के शुभ अवसर पर आपके आशीर्वाद का इंतजार रहेगा…#DipakKiArti ‘. फैंस भी आरती के इस वीडियो पर ढेर सारे कमेंट्स कर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं और साथ ही आरती-दीपक को शादी के ढेर सारी शुभकामनाएं भी दे रहे हैं. वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
आरती और दीपक की मुलाकात कैसे हुई?
आरती और दीपक एक दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे थे, जिसके बाद दोनों ने 25 अप्रैल को हमेशा के लिए एक दूसरे का हाथ थाम लिया है. दोनों की मुलाकात एक मैचमेकर के जरिए हुई थी. करीब 1 साल तक बात करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया था. दीपक की उम्र 38 साल है, जो एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के संस्थापक हैं. इतना ही नहीं दीपक रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के ब्रांड एंबेसडर भी हैं. दोनों की जोड़ी को फैंस का बेहद प्यार मिल रहा है.
आज क्या बदल गया? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
हर दिन कुछ ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। सोना-चांदी के भाव हों, पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतें हों या फिर डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP, इन अपडेट्स पर नजर रखना आपको बेहतर वित्तीय फैसले लेने में मदद कर सकता है।
आज के जरूरी रेट्स और मार्केट अपडेट्स
- आज का सोने का भाव
- आज का चांदी का भाव
- आज का पेट्रोल-डीजल भाव
- आज का LPG रेट
- CNG रेट
- PNG रेट
- कच्चे तेल का भाव
- डॉलर-रुपया रेट
- IPO GMP Today
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव निवेशकों के साथ-साथ खरीदारी की योजना बना रहे लोगों के लिए भी अहम होता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG के रेट सीधे तौर पर आपके मासिक बजट और रोजमर्रा के खर्चों को प्रभावित करते हैं।
इसके अलावा, कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक बाजार की दिशा का संकेत देती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई वस्तुओं की कीमतों पर असर डालती है। IPO GMP किसी नए आईपीओ को लेकर बाजार की संभावित धारणा समझने का एक महत्वपूर्ण संकेतक माना जाता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़े सभी महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नियमित नजर बनाए रखें। सही समय पर सही जानकारी आपको खर्चों की बेहतर योजना बनाने, निवेश के फैसले समझदारी से लेने और बदलते बाजार को आसानी से समझने में मदद कर सकती है।


