नई दिल्ली। ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान कपड़े या एक्सेसरीज खरीदने से पहले यह जानना आसान नहीं होता कि वे आप पर कैसे दिखेंगे। इसी अनुभव को बेहतर बनाने के लिए OpenAI ने ChatGPT में वर्चुअल ‘Try On’ फीचर शुरू किया है। इसकी मदद से यूजर्स किसी कपड़े या एक्सेसरी को खरीदने से पहले अपनी फोटो पर उसका वर्चुअल प्रिव्यू देख सकते हैं। OpenAI के मुताबिक, यह सुविधा ChatGPT के शॉपिंग एक्सपीरियंस का हिस्सा है और मोबाइल व वेब पर उपलब्ध कराई जा रही है।
ChatGPT का Try On फीचर क्या है?
ChatGPT के शॉपिंग रिजल्ट्स में कपड़ों और एक्सेसरीज के लिए अब ‘Try On’ बटन दिखाई दे सकता है। इस पर क्लिक करने के बाद यूजर अपनी सेल्फी अपलोड कर सकता है और ChatGPT उस प्रोडक्ट को पहनने के बाद उसका वर्चुअल लुक तैयार करता है।
OpenAI के अनुसार, Try On के लिए ChatGPT Images का इस्तेमाल किया जाता है। कंपनी ने सितंबर 2026 में ChatGPT Images 2.5 पेश किया था, जिसमें बेहतर डिटेल, ज्यादा नेचुरल लाइटिंग, बेहतर टेक्सचर और तेज इमेज जेनरेशन जैसे सुधार किए गए हैं।
इसका मतलब है कि यूजर को कपड़े की सिर्फ प्रोडक्ट फोटो देखने के बजाय अपने ऊपर उसके संभावित लुक का विजुअल आइडिया मिल सकता है।
ChatGPT Try On फीचर कैसे इस्तेमाल करें?

Try On इस्तेमाल करने का तरीका काफी आसान है। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
- ChatGPT खोलें और शॉपिंग से जुड़ी कोई चीज सर्च करें।
- शॉपिंग रिजल्ट्स में कपड़ों या एक्सेसरीज की उपलब्ध लिस्टिंग देखें।
- जिस प्रोडक्ट को वर्चुअली पहनकर देखना चाहते हैं, उसे खोलें।
- अगर उस प्रोडक्ट के लिए सुविधा उपलब्ध है तो ‘Try On’ बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपनी सेल्फी या रेफरेंस फोटो अपलोड करें।
- ChatGPT उस फोटो और चुने गए प्रोडक्ट के आधार पर वर्चुअल Try On इमेज तैयार करेगा।
- तैयार इमेज देखकर आप प्रोडक्ट खरीदने से पहले उसके लुक का अंदाजा लगा सकते हैं।
अगर आपके पास किसी कपड़े या एक्सेसरी की अलग तस्वीर है, तो उसे सीधे ChatGPT की बातचीत में अपलोड करके भी पूछा जा सकता है कि वह आप पर कैसी दिख सकती है।
अपनी फोटो बार-बार अपलोड करने की जरूरत नहीं
OpenAI के मुताबिक, Try On के लिए इस्तेमाल की गई reference photo को भविष्य के Try On के लिए सेव किया जा सकता है। यूजर Settings में जाकर अपनी reference photos को बदल या डिलीट भी कर सकता है।
इसके लिए Settings → Personalization → Reference photos में जाकर फोटो को मैनेज किया जा सकता है।
‘Favourites’ फीचर भी हुआ शुरू
Try On के साथ ChatGPT में प्रोडक्ट्स को बाद के लिए सेव करने की सुविधा भी दी गई है। यूजर किसी प्रोडक्ट को Favorites में सेव कर सकता है और जरूरत के अनुसार Library में फोल्डर बनाकर अपनी पसंद के प्रोडक्ट्स को व्यवस्थित कर सकता है।
इसका फायदा यह है कि अगर किसी प्रोडक्ट को तुरंत खरीदना नहीं चाहते हैं, तो उसे सेव करके बाद में दोबारा देखा जा सकता है।
सिर्फ कपड़े ही नहीं, एक्सेसरीज भी कर सकते हैं Try On
OpenAI की जानकारी के मुताबिक, वर्चुअल Try On सुविधा कपड़ों और एक्सेसरीज के लिए उपलब्ध है। हालांकि, हर प्रोडक्ट पर Try On विकल्प जरूरी नहीं कि दिखाई दे। यह सुविधा संबंधित शॉपिंग लिस्टिंग पर उपलब्ध होने पर ही इस्तेमाल की जा सकती है।
Try On इमेज को लेकर रखें ये सावधानी
वर्चुअल Try On खरीदारी का फैसला लेने में मदद कर सकता है, लेकिन इसे साइज या फिट की गारंटी नहीं माना जाना चाहिए। OpenAI खुद बताता है कि जेनरेट की गई Try On इमेज प्रोडक्ट या यूजर की वास्तविक उपस्थिति को बिल्कुल सटीक तरीके से पेश नहीं कर सकती।
इसलिए कपड़े खरीदने से पहले प्रोडक्ट की साइज चार्ट, माप, प्रोडक्ट डिटेल और रिटर्न पॉलिसी जरूर देखनी चाहिए।
फोटो और प्राइवेसी से जुड़ी बात
Try On इस्तेमाल करते समय अपनी फोटो अपलोड करनी होती है, इसलिए यूजर्स को अपनी फोटो से जुड़े ChatGPT के डेटा कंट्रोल और प्राइवेसी विकल्पों की जानकारी भी रखनी चाहिए। Reference photos को Settings → Personalization → Reference photos से मैनेज किया जा सकता है।
कुल मिलाकर, ChatGPT का Try On फीचर ऑनलाइन फैशन शॉपिंग को ज्यादा विजुअल बनाने की दिशा में एक नया कदम है। इससे यूजर्स किसी कपड़े या एक्सेसरी को खरीदने से पहले यह देख सकते हैं कि वह उन पर संभावित रूप से कैसी दिखाई दे सकती है। साथ ही Favorites की सुविधा पसंद आए प्रोडक्ट्स को बाद में दोबारा देखने में मदद करती है।


