4th सबसे रईस यूट्यूबर्स में शुमार होता है इंफ्लुएंसर सबा इब्राहिम का नाम : एक यूट्यूबर ऐसी हैं जिनका ना तो बॉलीवुड से नाता है और ना ही वे छोटे पर्दे पर कभी नजर आईं. लेकिन उनका नाम देश की सबसे रईस यूट्यूबर्स में शुमार होता है.

4th सबसे रईस यूट्यूबर्स में शुमार होता है इंफ्लुएंसर सबा इब्राहिम का नाम
कितनी है सबा इब्राहिम की नेटवर्थ?
सबा इब्राहिम ने अपने यूट्यूब व्लॉग्स से करोड़ों कमाए हैं और इन पैसों से कई प्रॉपर्टीज खरीदी हैं. उनके मुंबई में एक से ज्यादा घर हैं और उनके ससुराल मौदाहा में एक प्लॉट भी है. इसके अलावा सबा ने एक रेस्टोरेंट भी खोला है जिसे उन्होंने हाल ही में एक्सटेंड किया है. रिपोर्ट्स की मानें तो सबा की नेटवर्थ 17 करोड़ रुपए है और इसी के साथ वे भारत की चौथी सबसे अमीर फीमेल यूट्यूबर हैं.
4th Richest Youtuber Of India: इंटरनेट के दौर में लोग सोशल मीडिया से खूब पैसे कमा रहे हैं. यूट्यूब लोगों के लिए कमाई का एक बड़ा जरिया साबित हुआ है. हर दूसरे घर में आज एक इंफ्लुएंसर मौजूद है और अपने-अपने कंटेंट से कमाई कर रहे हैं. कई सेलेब्स भी यूट्यूब चैनल से खूब पैसा बटोर रहे हैं. वहीं एक यूट्यूबर ऐसी हैं जिनका ना तो बॉलीवुड से नाता है और ना ही वे छोटे पर्दे पर कभी नजर आईं, लेकिन उनका नाम देश की सबसे रईस फीमेल यूट्यूबर्स में शुमार होता है.
ये यूट्यूबर कोई और नहीं बल्कि सबा इब्राहिम हैं जो कि टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम की बहन और एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की ननद हैं. सबा इब्राहिम ‘सबा का जहान’ नाम से एक यूट्यूब चैनल चलाती हैं. सबा साल 2017 से इस यूट्यूब चैनल पर व्लॉग्स शेयर कर रही हैं. इस चैनल के फिलहाल 3.66 मिलियन फॉलोअर्स हैं.
भारत के टॉप 5 रईस यूट्यूबर्स
- श्रुति अर्जुन आनंद- 45 करोड़
- निशा मधुलिका- 43 करोड़
- कोमल पांडे- 30 करोड़
- सबा इब्राहिम- 17 करोड़
- प्राजक्ता कोली- 16 करोड़
प्रेग्नेंट हैं सबा इब्राहिम

बता दें कि सबा इब्राहिम ने साल 2022 में खालिद नियाज से शादी की थी. उनकी शादी की तस्वीरों और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं. अब उनकी शादी को तीन साल से ज्यादा का वक्त हो गया है. वहीं कुछ महीने पहले ही सबा ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी भी अनाउंस की है.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


