स्मार्टफोन के कवर में नोट या एटीएम कार्ड रखने से बचे : डिजिटल दुनिया में स्मार्टफोन लोगों की ज़िंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है. अब ज्यादातर काम लोग अपने स्मार्टफोन से ही कर लेते हैं.
डिजिटल दुनिया में स्मार्टफोन लोगों की ज़िंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है. अब ज्यादातर काम लोग अपने स्मार्टफोन से ही कर लेते हैं. लेकिन कई बार देखा गया है कि कुछ लोग अपने स्मार्टफोन के कवर में नोट या एटीएम कार्ड या फिर मेट्रो कार्ड को रख लेते हैं. लेकिन गर्मी के मौसम में ऐसा करना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है. आइए जानते हैं गर्मी में स्मार्टफोन के कवर में क्यों नहीं रखना चाहिए नोट या एटीएम कार्ड.
स्मार्टफोन के कवर में नोट या एटीएम कार्ड रखने से बचे
दरअसल, गर्मी के दिनों में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस के ज़्यादा गर्म होने और ब्लास्ट होने की खबरें आम हो गई हैं. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि लोग डिवाइस को काफी लापरवाही से इस्तेमाल करते हैं. कई लोग फोन के कवर में रुपये, कार्ड या दूसरी चीज़ें रखते हैं लेकिन यह आदत आपके फोन को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है.
स्मार्टफोन इस्तेमाल करने के दौरान गर्म होता है और बैक कवर में नोट या कार्ड रखने से उसकी गर्मी ठीक से बाहर नहीं निकल पाती जिससे ओवरहीटिंग और ब्लास्ट होने का खतरा बढ़ जाता है.

इसके अलावा जब फोन से गेमिंग या वीडियो स्ट्रीमिंग जैसी भारी प्रोसेसिंग की जाती है तो डिवाइस से ज्यादा गर्मी निकलती है. अब ऐसे में बैक कवर में रखी चीज़ें फोन को ठंडा होने में रुकावट पैदा करती हैं जिससे फोन के परफॉर्मेंस पर भी असर पड़ता है.

बैक कवर में कार्ड या नोट रखने से फोन के एंटीना पर भी असर पड़ सकता है जिससे सिग्नल कमजोर हो सकता है और कॉल ड्रॉप या इंटरनेट स्लो होने की समस्या आ सकती है. साथ ही आपका डिवाइस बार-बार लो नेटवर्क कवरेज में आ जाता है.

ज्यादा गर्मी से फोन की बैटरी पर सीधा प्रभाव पड़ता है जिससे बैटरी जल्दी खराब हो सकती है या उसके फटने का खतरा हो सकता है. इसीलिए खासकर गर्मी के मौसम में स्मार्टफोन के कवर में नोट, एटीएम कार्ड या फिर कोई भी अन्य चीजें नहीं रखनी चाहिए.

इस परेशानी से बचने के लिए फोन के कवर में कोई कागज़, नोट या कार्ड न रखें. फोन को ठंडी और हवादार जगह पर रखें, खासकर गर्मी के दिनों में. अगर फोन बहुत गर्म हो रहा हो तो उसे कुछ देर के लिए इस्तेमाल करना बंद कर दें. स्मार्टफोन को डायरेक्ट धूप या ज्यादा गर्मी वाली जगहों पर न रखें.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


