ओटीटी पर मौजूद हैं मलयालम की ये 11 मस्ट वॉच फिल्में : इन्हें आप ओटीटी पर हिंदी में भी आसानी से देख सकते हैं. इस रिपोर्ट में हम आपके लिए उन मलयालम फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं. जिनमें आपको भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा.
ओटीटी पर मौजूद हैं मलयालम की ये 11 मस्ट वॉच फिल्में
Malayalam Must Watch Movies: साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की मलयालम फिल्म ‘एल2: एम्पुरान’ इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म में उनके अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन और अभिमन्यु सिंह जैसे स्टार्स भी हैं. अगर आपने भी ये फिल्म देखी है और इसे पसंद कर रहे हैं. तो ये खबर आपके लिए ही है. क्योंकि यहां हम ऐसी ही कुछ मलयालम फिल्मों की लिस्ट लाए हैं. जिसे आप हिंदी में भी देख सकते हैं. जानिए ये ओटीटी पर कहां मौजूद हैं.
यहां देखें मलयालम की 11 मस्ट वॉच फिल्मों की लिस्ट
1. फोरेंसिक (Forensic) : टोविनो थॉमस की यह साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म जी 5 पर हिंदी में उपलब्ध है.

2. मिन्नल मुरली (Minnal Murali): इस सुपरहीरो फिल्म को भी आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
3. सीबीआई 5 (CBI 5): मैमूटी की यह डिटेक्टिव थ्रिलर फिल्म भी हिंदी में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है.
4. दृश्यम (Drishyam): मोहनलाल की यह सुपरहिट क्राइम थ्रिलर आप हिंदी में डिज्नी+ हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
5. किंग ऑफ कोठा (King of Kotha): दुलकर सलमान स्टारर ये गैंगस्टर ड्रामा आप डिज्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम कर सकते हैं.

6. लुसिफर (Lucifer): सुपरस्टार मोहनलाल की ये मस्ट वॉच पॉलिटिकल थ्रिलर हिंदी में डिज्नी+ हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
7. उस्ताद होटल (Ustad Hotel): एक्टर दुलकर सलमान की इस बेहतरीन फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं
8. हृदयम (Hridayam): प्रणव मोहनलाल की यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म भी प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
9. प्रेमम (Premam): निविन पॉली की इस रोमांटिक फिल्म को आप यू-ट्यूब पर देख सकते हैं.

10. टर्बो (Turbo): मैमूटी की यह एक्शन कॉमेडी फिल्म हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम हो रही है.
11. कुरुप (Kurup): दुलकर सलमान की ये क्राइम थ्रिलर आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


