Watch Valentine Special Re-Release : वैलेंटाइन वीक पर रेट्रो सिनेमा लवर के लिए गुड न्यूज है. कल्ट क्लासिक फिल्म सिलसिला, आवारा और चांदनी जैसी फिल्में थिएटर में री-रिलीज होने वाली हैं.
Valentine Re-Release: वैलेंटाइन वीक पर कई पुरानी फिल्में री-रिलीज होने वाली हैं. इस लिस्ट में कल्ट क्लासिक फिल्म सिलसिला और चांदनी का नाम भी शामिल है. वैलेंटाइन वीक पर सिलसिला, आवारा, अराधना और चांदनी थिएटर में री-रिलीज होने वाली हैं. सारी फिल्में बेहतर पिक्चर क्वालिटी में रिलीज होंगी.
Watch Valentine Special Re-Release
बॉलीवुड की ये पुरानी सुपरहिट फिल्में नेशनल फिल्म हेरिटेज मिशन के तहत नेशनल फिल्म आर्काइव द्वारा 4K वर्जन के साथ बड़े पर्दे पर री रिलीज होने के लिए तैयार हैं.
कब रिलीज होगी सिलसिला?

अमिताभ बच्चन की सिलसिला वैलेंटाइन वीक के पहले दिन यानी 7 फरवरी को रिलीज होगी. इस फिल्म को यश चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में जया बच्चन, रेखा और शशि कपूर जैसे स्टार्स लीड रोल में हैं. फिल्म के गाने देखा एक ख्वाब, ये कहां आ गए हम बहुत पॉपुलर हुए थे. फिल्म 1981 में रिलीज हुई थी. इसका म्यूजिक शिव-हरि ने दिया था.
वहीं ब्लॉकबस्टर चांदनी की बात करें ये फिल्म वैलेंटाइन डे पर थिएटर में रिलीज होगी. इस फिल्म को यश चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में ऋषि कपूर, श्री देवी और विनोद खन्ना जैसे स्टार्स नजर आए थे. ये 1989 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म थी. फिल्म में श्रीदेवी की परफॉर्मेंस को बहुत सराहा गया था.
21 फरवरी को देख पाएंगे आवारा

राज कपूर की क्राइम ड्रामा आवारा 21 फरवरी को री-रिलीज होगी. इस फिल्म को हिंदी सिनेमा की महान फिल्मों में गिना जाता है. फिल्म में राज कपूर, नरगिस और पृथ्वीराज कपूर लीड रोल में थे. फिल्म 1951 में रिलीज हुई थी.
वहीं राजेश खन्ना की आराधना 28 फरवरी को री-रिलीज होगी. इस फिल्म में शर्मिला टैगोर लीड रोल में थीं. इस फिल्म को बहुत पसंद किया गया था. फिल्म में फरीदा जलाल भी अहम रोल में थीं. सुभाष घई को भी फिल्म में देखा गया था.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


