Vivo T3 5G launched In India : चीनी स्मार्टफोन ब्रांड वीवो ने भारत में नया फोन लॉन्च कर दिया है, जो आकर्षक कीमत पर दमदार फीचर्स के साथ आता है. इस फोन में 50MP के मेन लेंस वाला कैमरा सेटअप, 5000mAh की बैटरी, 44W की चार्जिंग और दूसरे फीचर्स मिलते हैं. हैंडसेट पर कंपनी ने डिस्काउंट का भी ऐलान किया है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
Vivo T3 5G launched In India :

Vivo ने अपना नया स्मार्टफोन Vivo T3 5G लॉन्च कर दिया है. ये हैंडसेट 20 हजार रुपये से कम कीमत पर आता है, जिसके फीचर्स iQOO Z9 5G से काफी मिलते जुलते हैं. स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7200 5G प्रोसेसर के साथ आता है. इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है.

हैंडसेट का मेन लेंस 50MP का है. डिवाइस को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी और 44W की फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं. कंपनी का दावा है कि ये सेगमेंट का फास्टेस्ट फोन है. आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन की कीमत और दूसरी डिटेल्स.
Vivo T3 5G की कीमत और सेल

कंपनी ने इस फोन को दो कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च किया है. इसके 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है. वहीं इसका 8GB RAM + 256GB स्टोरेज का दाम 21,999 रुपये है. हैंडसेट की सेल 27 मार्च को होगी. इसे आप Flipkart और Vivo इंडिया के स्टोर से खरीद सकते हैं.
स्मार्टफोन पर 2000 रुपये का डिस्काउंट HDFC और SBI कस्टमर्स को मिलेगा. इसके अलावा 2000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और No-Cost EMI मिल रहा है. कंपनी ने इस फोन को दो कलर ऑप्शन- कॉस्मिक ब्लू और क्रिस्टल फ्लेक में लॉन्च किया है.
Vivo T3 5G : क्या हैं स्पेसिफिकेशन्स?

Vivo T3 5G में 6.67-inch का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है. स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 1800 Nits की है. इसमें MediaTek Dimensity 7200 5G प्रोसेसर मिलता है. फोन 8GB RAM और 128GB/256GB स्टोरेज ऑप्शन में आता है.
इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका मेन लेंस 50MP Sony IMX822 है. वहीं फ्रंट में कंपनी ने 16MP का सेल्फी कैमरा दिया है. डिवाइस को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. इसमें Funtouch OS 14 मिलता है, जो Android 14 पर बेस्ड है.
Newsjagran आशा करता हैं कि इस आर्टिकल से आपको Vivo T3 5G launched In India के बारे में जानकारी मिल गई होगी, इसे अपने बाकी के दोस्तो के साथ भी शेयर करें ताकि उन्हें भी Vivo T3 5G launched In India आर्टिकल के बारे में पता चल सके
आज के ताजा रेट्स, मार्केट अपडेट और IPO जानकारी
यदि आप सोना-चांदी, पेट्रोल-डीजल, गैस, डॉलर या शेयर बाजार में रुचि रखते हैं, तो नीचे दिए गए लेटेस्ट अपडेट जरूर देखें। यहां आपको रोजाना अपडेट होने वाले ताजा भाव, बाजार के रुझान और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।
निवेशकों और उपभोक्ताओं के लिए जरूरी
सोना, चांदी, कच्चा तेल, डॉलर, पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतों में रोजाना बदलाव होता है। वहीं IPO बाजार में भी GMP और सब्सक्रिप्शन के आंकड़े लगातार बदलते रहते हैं। ऐसे में किसी भी निवेश या खरीदारी का फैसला लेने से पहले ताजा रेट और नवीनतम अपडेट जरूर चेक करें।
NewsJagran पर आपको कमोडिटी, शेयर बाजार, IPO, फॉरेक्स और ईंधन कीमतों से जुड़ी हर बड़ी खबर सबसे पहले और सबसे सटीक जानकारी के साथ मिलेगी।
लेटेस्ट रेट्स, बाजार भाव, IPO GMP और बिजनेस न्यूज़ के लिए NewsJagran के साथ बने रहें।


