TV Actress Shivangi Is Going To Create Stir On OTT : ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्ट्रेस शिवांगी जोशी टीवी की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं.खबरों के मुताबिक शिवांगी अब ओटीटी पर डेब्यू करने जा रही हैं.
TV Actress Shivangi Is Going To Create Stir On OTT
शिवांगी ये रिश्ता…के अलावा टीवी के कई पॉपुलर सीरियल में नजर आ चुकी हैं. शिवांगी की एक्टिंग को काफी सराहा गया है. वहीं अब खबर है कि शिवांगी टीवी के बाद अब ओटीटी पर अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली हैं

जी हां, रिपोर्ट्स के मुताबिक शिवांगी जोशी टीवी के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपना हुनर दिखाएंगी. खबरों के मुताबिक शिवांगी एक्टर करण वाही के साथ नजर आएंगी.

जी हां, रिपोर्ट्स के मुताबिक शिवांगी जोशी टीवी के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपना हुनर दिखाएंगी. खबरों के मुताबिक शिवांगी एक्टर करण वाही के साथ नजर आएंगी.करण और शिवांगी की जोड़ी पहली बार ओटीटी पर देखने को मिलेगी जिसके लिए फैंस भी काफी एक्साइटेड हो गए हैं.

खबरों के मुताबिक शिवांगी और करण अमजेन मिनी की पॉपुलर सीरीज ‘कपल गोल्स’ के पांचवे सीजन में नजर आएंगे.

कहा जा रहा है कि करण इस सीरीज में स्पेशल अपीरियंस देते दिखेंगे. फिलहाल इस प्रोजेक्ट को लेकर और कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है.

बता दें कि शिवांगी जोशी अपने ओटीटी डेब्यू से पहले अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई थीं.

शिवांगी को लेकर अफवाहें थी कि वो ‘बरसातें मौसम प्यार का’ सीरियल के को-एक्टर कुशाल टंडन के साथ रिलेशनशिप में हैं.

अफवाहें यहां तक भी थीं कि दोनों जल्द ही सगाई करने वाले हैं. हालांकि एक्ट्रेस ने इस खबर को पूरी तरह से गलत बताया था.
आज क्या बदला? आपकी जेब, बजट और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
हर दिन कुछ ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपकी जेब, घरेलू बजट और निवेश योजनाओं पर पड़ता है। सोना-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG के रेट, कच्चे तेल की चाल, डॉलर-रुपया विनिमय दर और IPO GMP तक—ये सभी जानकारी आपके वित्तीय फैसलों को प्रभावित कर सकती है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों जरूरी हैं ये अपडेट्स?
सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव निवेशकों के साथ-साथ खरीदारी की योजना बना रहे लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण होता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG के रेट सीधे आपके मासिक खर्च और महंगाई पर असर डालते हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक बाजार की दिशा का संकेत देती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई जरूरी वस्तुओं की लागत को प्रभावित करती है। दूसरी ओर, IPO GMP किसी नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का शुरुआती संकेत माना जाता है।
एक जगह पाएं सभी जरूरी वित्तीय अपडेट्स
बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी पर नियमित नजर बनाए रखें। सही समय पर सही जानकारी न केवल आपको बेहतर वित्तीय निर्णय लेने में मदद करती है, बल्कि बदलते बाजार और महंगाई के बीच अपने बजट और निवेश की बेहतर योजना बनाने में भी सहायक होती है।
लेटेस्ट रेट्स, मार्केट ट्रेंड्स और निवेश से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए NewsJagran पर बने रहें।


